फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Missing youth found after marriage, cigarette burn mark on body

शादी के बाद लापता युवक मिला, शरीर पर सिगरेट से जले का निशान

Thu, 10 Sep 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Missing youth found after marriage, cigarette burn mark on body
मिर्जापुर। शादी के नौ दिन बाद लापता हुआ देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना निवासी युवक बुधवार को अहरौरा में मिला। पुलिस युवक को अहरौरा से लाकर उसका मेडिकल कराया। उसके शरीर और प्राइवेट पार्ट के पास सिगरेट से जलने का निशान है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने उसका अपहरण का उसे एक कमरे में रखा था। मंगलवार की रात को उसे अहरौरा में छोड़ कर गए है। युवक के परिजन पड़री थाने में तहरीर दिए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

26 अगस्त को शुभम जायसवाल ने ने आमघाट के देवरी निवासी एक युवती से आर्य समाज मंदिर में शादी किया था। शादी के बाद अपनी पत्नी को उसके मायके में छोड़ा था। चार सितंबर की दोपहर वह लापता हो गया। उसकी बाइक आमघाट देवरी के पास मिली। इसके बाद शुभम के पिता अशोक कुमार जायसवाल ने देहात कोतवालीमें तहरीर देकर पुत्र का अहपरण कर हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। पड़री के साथ देहात कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही थी। बुधवार की सुबह शुभम अहरौरा थाने पहुंच कर पुलिस को सारी जानकारी दिया। इसके बाद देहात कोतवाल अभय सिंह मौके पर जाकर उसे लेकर आए और उसके मेडिकल कराया गया। युवक के शरीर और प्राइवेट पार्ट के पास सिगरेट से जले का निशान है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने उसका अपहरण किया। दो घंटे तक गाड़ी चलने के बाद उसे किसी कमरे में रखा था। वहां पर उसे प्रताड़ित करते थे। सिगरेट से उसके शरीर और प्राइवेट पार्ट के पास जलाते थे। मंगलवार की रात दो बजे उसे एक गाड़ी में बैठा कर अहरौरा में छोड़ दिया। पड़री थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी ने बताया युवक के आरोप और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य आएगा, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed