फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Missing woman's body found in Ganga

Mirzapur News: लापता महिला का गंगा में मिला शव

Thu, 29 Feb 2024 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Missing woman's body found in Ganga
जिगना। प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव से चार दिन पहले लापता विवाहिता का बुधवार को विंध्याचल थाना क्षेत्र के नौगांव घाट के पास शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोगांव निवासी घनश्याम निषाद ने 11 साल पहले अपनी पुत्री संगीता की शादी प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के केहुनी गांव में की थी। बीते 21 फरवरी को संगीता लापता हो गई। संगीता के पिता घनश्याम ने हंडिया थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर पुत्री की हत्या कर शव को छिपाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उधर, मायका वाले पुत्री के लापता होने से परेशान थे। इस बीच बुधवार को दोपहर में मायका से 12 किमी दूर नौगांव घाट के पास एक महिला का शव गंगा नदी में उतराया दिखा। शव दिखने पर स्थानीय मल्लाहों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। उधर, शव मिलने की सूचना पर घनश्याम निषाद भी नौगांव घाट पर पहुंचे। शव की शिनाख्त करने के बाद घनश्याम ने ससुराल वालों पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि हत्या का आरोप लगाते हुए हंडिया थाने में तहरीर दी थी, परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि गंगा नदी में महिला का शव उतराया मिला है। उसकी पहचान उसके पिता द्वारा की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed