फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Missing girl student who left for college

कालेज के लिए निकली छात्रा लापता

Sun, 30 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Missing girl student who left for college
थाना क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय छात्रा कालेज जाने के लिए कहकर घर से निकली, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। परिजन ने खोजबीन के बाद थाने में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। थाना क्षेत्र के जादवपुर गांव निवासी मनीषा पटेल (24) इलाके के ही एक महाविद्यालय में एमएससी फाइनल की छात्रा है। वह 28 जनवरी को सुबह घर से कालेज जाने की बात कह कर निकली थी। लेकिन इसके बाद से वापस नहीं लौटी है। शनिवार की शाम को उसके भाई अरविंद पटेल ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार के देर शाम को एक लापता बालक को बरामद किया। क्षेत्र निवासी जितेंद्र जायसवाल ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसका पुत्र 14 वर्षीय भोला जायसवाल घर से नाराज होकर कही चला गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी। पुलिस ने बालक को महराजगंज हुसैनीपुर स्थित उसकी बुआ के घर से बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed