फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Miscreants brutally beat up teenager in Mirzapur

UP: मिर्जापुर में दबंगों का दुस्साहस, किशोर को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा; हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा पीड़ित

Mon, 30 Jun 2025 12:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 30 Jun 2025 12:12 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में दबंगों ने एक किशोर को दौड़ा- दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। किशोर हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा लेकिन, दबंगों का मन नहीं पसीजा और लात- घूसो से पीटते रहे। 

विज्ञापन
Miscreants brutally beat up teenager in Mirzapur
किशोर की पिटाई करते दबंग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मिर्जापुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सुंदरघाट पर छह से अधिक संख्या में दबंगों ने एक किशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मामूली बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दबंगों ने किशोर को गंगाघाट पर ले जाकर बेरहमी से पीट दिया। उधर, पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवकों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी विवेक जावला ने कहा कि उक्त घटना में किशोर के दोस्त द्वारा किसी बात को लेकर आपस मे बहस तथा मारपीट हुई है। वीडियो में एक किशोर से कुछ लड़कों द्वारा मारपीट किया जा रहा है। जिसका संज्ञान शहर पुलिस द्वारा लिया गया और तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed