फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   miscreants beat up bike rider and looted him in mirzapur

Mirzapur News: बदमाशों ने बाइक सवार युवक की पिटाई कर की लूटपाट, रात भर सड़क किनारे कराहता रहा युवक

Tue, 20 Aug 2024 06:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 20 Aug 2024 06:19 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में एक बाइक सवार युवक को रास्ते में रोककर बदमाशों ने पिटाई कर लूटपाट की। इसके बाद घायलावस्था में उसे छोड़कर फरार हो गए। युवक रातभर सड़क किनारे कराहता रहा। 

विज्ञापन
miscreants beat up bike rider and looted him in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के राजगढ़ कर्बला के पास सोमवार की रात में घर लौटते समय एक बाइक सवार को रोक कर बदमाशों ने पिटाई कर दी। पिटाई कर उसका सामान भी छीन लिया। पिटाई से बेहोश युवक रात भर सड़क किनारे पड़ा रहा। सुबह टहलने निकले राहगीरों ने घायल युवक को सड़क किनारे कराहता देखकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया।

विज्ञापन


यह है मामला 
थाना क्षेत्र के तालर गांव निवासी अन्नूलाल (30) रक्षाबंधन के दिन अपने रिश्तेदारी में दुबेपुर गांव गया था। देर रात अपने घर तालर जाते समय राजगढ़ कर्बला के पास कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उसे रोककर पिटाई की गई। उसका सामान छीन लिया गया। 
विज्ञापन


युवक के बेहोश हो जाने पर उसे सड़क किनारे छोड़ कर बदमाश चले गए। युवक रात भर सड़क किनारे पड़ा रहा। सुबह टहलने निकले राहगीरों ने सड़क किनारे उसे कराहता देखा तो एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के प्राथमिक उपचार के बाद युवक होश में आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होश में आने पर उसने घटना की जानकारी दी। अस्पताल कर्मियों द्वारा उसके परिजनों को बुलाकर सीएचसी में उसका इलाज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि थाने में कोई तहरीर या सूचना नहीं आई है। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच कर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed