{"_id":"5fa6e14f8ebc3e9b8268c747","slug":"miscreants-attacked-the-young-man-mirzapur-news-vns5570562194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने लूट के नियत से हमला कर युवक के हाथ का काटा नस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने लूट के नियत से हमला कर युवक के हाथ का काटा नस
विज्ञापन
विंध्याचल। बैंक आफ बड़ौदा में पैसा जमा करते जाते समय भवानीपुर गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने साइकिल सवार युवक पर हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने युवक का गला दबाकर पैसा छीनने का प्रयास किया। इस दौरान चाकू से उसके दहिने हाथ की नस काट दी। युवक लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिर गया। ग्रामीणों ने 112 पर फोन कर सूचना दिया। 108 एंबुलेंस से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजनों ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
क्षेत्र के मड़गुड़ा निवासी 20 वर्षीय रिंकू बिंद पुत्र राजकुमार बिंद शनिवार की दोपहर बैंक आफ बड़ौदा शाखा भवानीपुर में अपने घर से साइकिल से 950 रुपये जमा करने जा रहा था। भवानीपुर गांव में पहुंचने पर प्यास लगने पर वह सड़क किनारे हैंडपंप पर पानी पी रहा था तभी अचानक बाइक सवार दो बदमाश आए। दोनों बदमाश मास्क व मुंह में रुमाल बांधे हुए थे। बदमाशों ने युवक को धमकाते हुए उसके साथ छिना झपटी करने लगे। इस दौरान साकू से उसके दाहिने हाथ की नस काट दिया। रिंकू लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिर कर बेहोश हो गया। गुजर रहे राहगीरों ने 112 पीआरवी और 108 एंबुलेंस पर सूचना दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन और ग्राम प्रधान अस्पताल पहुंचे। उपचार के बाद सीएचसी के डाक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है।