{"_id":"669627468dde8f1f5807187a","slug":"miscreant-fire-on-neighbor-and-police-in-mirzapur-2024-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दबंग का दुस्साहस: पड़ोसी के घर किया फायर, पुलिस पहुंची तो उन पर भी तान ली बंदूक; दीवान ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंग का दुस्साहस: पड़ोसी के घर किया फायर, पुलिस पहुंची तो उन पर भी तान ली बंदूक; दीवान ने भागकर बचाई जान
Tue, 16 Jul 2024 01:25 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:25 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले में एक दबंग ने रंजिश में पहले पड़ोसी पर फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी बंदूक तान दिया। इस दौरान दीवान ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
युवक ने पुलिस पर की फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के गौरा के परमानपुर में सोमवार की देर शाम पुरानी रंजिश में गाली गलौज के बाद लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस पर भी बंदूक तान दिया गया। जिगना पुलिस ने किसी तरह आरोपी को बंदूक व कारतूस के साथ कब्जे में लिया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
ग्राम गौरा के परमानपुर निवासी हरिशंकर पांडेय व पड़ोसी गिरजाशंकर पांडेय में आपसी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि सोमवार की देर शाम गिरजाशंकर पांडेय पड़ोसी हरिशंकर पांडेय आदि को गाली दे रहे थे। शोर होने पर हरिशंकर के पुत्र लवकुश व पौत्र सौरभ बाहर आए। गाली देने से मना किया तो गिरजाशंकर अपने घर में जाकर लाइसेंसी दो नाली बंदूक से फायर कर दिया। गोली किसी को न लग कर हरिशंकर पांडेय के बरामदे की दीवार पर लगी। जहां घड़ी लगी थी।
विज्ञापन
आरोपी बंदूक में दो कारतूस भर कर अपने मकान में अंदर से ताला लगाकर दहाड़ता रहा। लवकुश ने घटना की सूचना पीआरवी 112 पर दी। पीआरवी 112 के दीवान बाबूराम यादव पहुंचे तो आरोपी अपने मकान की खिड़के से बंदूक तान दिया। जिसके बाद दीवान ने भाग कर जान बचाई। उसने थानाध्यक्ष शैलेशकुमार राय को सूचना दिया।
विज्ञापन
सूचना पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शैलेशकुमार राय ने किसी तरह समझा कर आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी दो नाली बंदूक में कारतूस भरे हुए था। 22 कारतूस लिया था। जब पुलिस की तरफ बंदूक किया तो पुलिस भी सहम गई। आरोपी को गिरफ्त में लेने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
क्या बोली पुलिस
थानाध्यक्ष शैलेशकुमार राय ने बताया कि सौरभ पांडेय की तहरीर पर आरोपी गिरजाशंकर पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के बंदूक की लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया की जाएगी।
क्या बोली पुलिस
थानाध्यक्ष शैलेशकुमार राय ने बताया कि सौरभ पांडेय की तहरीर पर आरोपी गिरजाशंकर पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के बंदूक की लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया की जाएगी।