{"_id":"6ac2b20aeea289efd70be893","slug":"mirzapurs-jyoti-to-represent-the-country-in-asian-powerlifting-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-162486-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एशियन पावरलिफ्टिंग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी मिर्जापुर की ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एशियन पावरलिफ्टिंग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी मिर्जापुर की ज्योति
विज्ञापन
अदलहाट। मिर्जापुर की बेटी ज्योति सिंह एशियाई ओपन और मास्टर्स पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में एक से 10 दिसंबर तक होने जा रही प्रतियोगिता के 63 किलोग्राम भारवर्ग में वह देश के लिए पदक जीतने की तैयारी में जुटी है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद ज्योति का चयन एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
अहरौरा के बसाढ़ी गांव निवासी ज्योति सिंह नामी पहलवान रहे राम फरेश सिंह की बेटी हैं। राम फरेश सिंह अपने समय में बड़े-बड़े पहलवानों को पटकनी देने वाले पहलवान रहे हैं। ज्योति ने पिता की ताकत और जज्बे को आगे बढ़ाते हुए संसाधनों के अभाव के बीच पावरलिफ्टिंग में सफलता हासिल की है।
वर्ष 2018 में ज्योति की जिंदगी में बदलाव तब आया, जब कोच कमलापति त्रिपाठी की नजर उन पर पड़ी। कोच ने ज्योति की प्रतिभा को पहचानकर निशुल्क ट्रेनिंग देने के साथ खाने-पीने की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी उठाई। ज्योति ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने में उनके गुरु का महत्वपूर्ण योगदान है।