{"_id":"61f018248708b9043715b064","slug":"mirzapur-woman-riding-bike-crushed-to-death-by-truck-son-riding-bike-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत, बाइक चला रहा बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत, बाइक चला रहा बेटा घायल
Tue, 25 Jan 2022 09:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 25 Jan 2022 09:02 PM IST
सार
अचीतपुर के पास ट्रक का गेट खुलने से हुआ हादसा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मिर्जापुर के नरायनपुर में वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह 10 बजे अचीतपुर गांव के सामने ट्रक से कुचल कर बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा बेटा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायल पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
कछवां थाना क्षेत्र के छतेरी बाजार निवासी आजम अली (30) अपनी माता मुन्नी बेगम (60) के साथ जमालपुर थाना क्षेत्र के भदावल गांव किसी रिश्तेदार के यहां गया था। मंगलवार सुबह वह अपने घर छतेरी बाजार के लिए रवाना हुए। आरटीओ चेकिंग से बचने के लिए नरायनपुर से मिल्कीपुर तक ट्रकों की कतार लगी थी। अचीतपुर गांव के सामने खड़े ट्रक के चालक ने अचानक दरवाजा खोला तो बाइक सवार उससे टकरा कर गिर पड़े। इसी बीच वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक का पिछला पहिया सड़क पर गिरी मुन्नी बेगम को कुचलता हुआ निकल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मां की मौत अपनी आंखों के सामने देख बाइक चालक पुत्र आजम अली बेहोश हो गया। आसपास के ग्रामीण किसी तरह उसे होश में लाए और परिजनों को सूचना दी। परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। उधर, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक को थाने ले आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका को चार पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। मौत से परिवार के साथ ही गांव में मातम है।
विज्ञापन