फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: When the health of the farmer deteriorated in the field, he fainted while reaching home, died

मिर्जापुरः खेत में किसान की तबीयत बिगड़ी तो घर पहुंचते हुआ बेहोश, मौत

Thu, 29 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: When the health of the farmer deteriorated in the field, he fainted while reaching home, died
पटेहरा। मडि़हान थाना क्षेत्र के अमोई गांव में बृहस्पतिवार की सुबह खेत से घर पहुंचे किसान की हालत गंभीर हो गई। दरवाजे पर पहुंचते ही किसान अचेत होकर गिर गया। परिजन कुछ समझ पाते तब तक किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी स्वामी प्रसाद पटेल (50) बृहस्पतिवार सुबह छह बजे धान लगाने के लिए खेत पर पंप चालू करने गए थे। वह जैसे ही पंप चालू कर बाहर निकले, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बाइक खेत पर ही छोड़ कर पैदल ही घर की तरफ चल दिए। दरवाजे पर पहुंचे ही थे कि गस्त खाकर गिर गए। बेहोशी हालत में परिजन मडि़हान के एक निजी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत के बाद दो बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेवारी पत्नी रंजू देवी के ऊपर आ गई है। पटेहरा पुलिस ने शव का पंचनामा कराया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संसकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed