{"_id":"6102f24c8ebc3e58337761ed","slug":"mirzapur-the-officials-reached-the-parikrama-path-and-the-pucca-ghat-the-home-minister-and-the-chief-minister-will-lay-the-foundation-stone-of-the-vindhya-corridor-scheme-and-worship-the-land-mirzapur-news-vns6032117155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः परिक्रमा पथ व पक्का घाट पहुंचे अधिकारी, विंध्य कॉरिडोर योजना का शिलान्यास एवं भूमि पूजन करेंगे गृहमंत्री और मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः परिक्रमा पथ व पक्का घाट पहुंचे अधिकारी, विंध्य कॉरिडोर योजना का शिलान्यास एवं भूमि पूजन करेंगे गृहमंत्री और मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विंध्य कारिडोर योजना भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह स्थल का निरीक्षण करते डीएम प्रवीण कुमार लक्
- फोटो : MIRZAPUR
विंध्याचल। विंध्य कॉरिडोर योजना का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम एक अगस्त को प्रस्तावित है। तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बृहस्पतिवार की दोपहर मां विंध्यवासिनी मंदिर परिक्रमा पथ एवं पक्का घाटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागों को निर्देशित किया कि समय रहते अपने-अपने विभाग के कार्यों को पूर्ण करें। संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे प्रतिदिन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करें और जो भी कमी समझ में आए उसको तत्काल पूरा कराएं। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का व्यवधान क्षम्य नहीं है। माना जा रहा है कि विंध्य कॉरिडोर योजना का शिलान्यास तो होगा ही, उसके साथ ही जिले को अन्य योजनाओं की सौगात मिल सकती है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, नगर पालिका ईओ ओम प्रकाश, पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता प्रवीण कुमार चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
गृहमंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत करने की मांग
श्री विंध्य पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक ने जिलाधिकारी से मांग की है कि एक अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पंडा समाज उनका स्वागत करना चाहता है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस संबंध में वीवीआईपी के सुरक्षा अधिकारियों से वार्ता कर निर्णय लिया जाएगा।