फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Suspended mining inspector arrested for extortion by posing as fake mining officer, many documents r

Mirzapur: फर्जी खनन अधिकारी बनकर वसूली करने वाला निलंबित खनन निरीक्षक समेत दो गिरफ्तार, कई दस्तावेज बरामद

Fri, 23 Jun 2023 02:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 23 Jun 2023 02:01 PM IST
सार

एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि ड्रमंडग़ंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमाना बॉर्डर पर फर्जी खनन अधिकारी बनकर अवैध वसूली की जा रही है। सूचना पर सीओ  लालगंज मंजरी राव के साथ पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने फर्जी वसूली कर रहे सुधांशु त्रिवेदी निवासी भाटी थाना हनुमाना जनपद रीवा मध्य प्रदेश व आशीष जायसवाल उर्फ  रामखेलावन निवासी कस्बा थाना जनपद रीवा मध्य प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Mirzapur: Suspended mining inspector arrested for extortion by posing as fake mining officer, many documents r
Mirzapur: फर्जी खनन अधिकारी बनकर वसूली करने वाला निलंबित खनन निरीक्षक समेत दो गिरफ्तार, कई दस्तावेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी खनन अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाले गैंग के दो सदस्यों को ड्रमंडग़ंज  पुलिस ने शुक्रवार की रात को हनुमाना बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक आरोपी एटा जिले में  खनन निरीक्षक के  पद पर था। जो सस्पेंड चल रहा है। मामले का खुलासा एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी में जालसाजी का मामला: BHU में क्लर्क की नौकरी के नाम पर युवती से ठगे 1 लाख 20 हजार रुपये, कमरे में...
विज्ञापन

एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि ड्रमंडग़ंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमाना बॉर्डर पर फर्जी खनन अधिकारी बनकर अवैध वसूली की जा रही है। सूचना पर सीओ  लालगंज मंजरी राव के साथ पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने फर्जी वसूली कर रहे सुधांशु त्रिवेदी निवासी भाटी थाना हनुमाना जनपद रीवा मध्य प्रदेश व आशीष जायसवाल उर्फ रामखेलावन निवासी कस्बा थाना जनपद रीवा मध्य प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के पास से फर्जी आधार कार्ड व कूट रचित परिचय पत्र मिला। जिस पर खनन अधिकारी जिला एटा लिखा था। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।  एएसपी नक्सल ने बताया कि सुधांशु रंजन त्रिवेदी जनपद एटा में खान निरीक्षक के पद पर नियुक्त था।जहां अवैध वसूली करने के कारण सितंबर 2021 में निलंबित कर दिया गया था। इसे लखनऊ मुख्यालय द्वारा जनपद प्रयागराज कटरा खनन कार्यालय से संबंध कर दिया गया था। सुधांशु रंजन द्विवेदी अपने सहयोगी आशीष जायसवाल के साथ जिला खनन अधिकारी  एटा बनकर वाहनों को रोककर जमाते हुए चालान करने के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था। सुधांशु त्रिवेदी से पहले जौनपुर में भी अधिकारी बनकर वसूली के मामले में पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed