फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Sixth accused of triple murder arrested, dead body was thrown on the roadside in Nandupur village

मिर्जापुरः तिहरे हत्याकांड का छठवां आरोपी गिरफ्तार, नंदूपुर गांव में सड़क किनारे हत्या कर फेंका गया था शव

Mon, 28 Jun 2021 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Sixth accused of triple murder arrested, dead body was thrown on the roadside in Nandupur village
मिर्जापुर। चुनार कोतवाली के नंदूपुर गांव में बीते मार्च महीने में तीन व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव सड़क किनारे फेंक दिए गए। हत्या मामले में चुनार कोतवाली पुलिस ने छठवें आरोपी को रविवार की रात को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

वाराणसी-चुनार मार्ग पर 14 मार्च को रात में गोली मारकर हत्या के बाद तीन शव नन्दूपुर में सड़क के किनारे फेंक दिए गए। चुनार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर छानबीन की। तीनों की शिनाख्त बिहार के रोहतास जिला अंतर्गत थाना काराकाट के गोडारी गांव निवासी के रूप में हुई। हत युवक राजकुमार के पिता घुघली सिंह ने तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

24 मार्च को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद किया। छह मार्च को पांचवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। फरार छठवें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार का इनाम घोषित किया था। मामले की जांच कर रहे थानाध्यक्ष गोपालजी गुप्ता ने फरार आरोपी कुंदन कुशवाहा निवासी ग्राम कोचस (शंभू बीज भंडार) थाना कोचस जनपद रोहतास बिहार को चुनार क्षेत्र से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed