फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur robbery case No clue even after 50 hours RS one lakh reward on criminal information

मिर्जापुर लूट कांड: 50 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं, आरोपियों की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक लाख का इनाम

Thu, 14 Sep 2023 05:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 14 Sep 2023 05:05 PM IST
सार

Mirzapur Robbery: मिर्जापुर लूट कांड में शामिल एक भी बदमाश अबतक नहीं पकड़ा गया है। बदमाशों की पहचान या उनसे संबंधित सूचना देने वाले व्यक्ति को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन की ओर से एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Mirzapur robbery case No clue even after 50 hours RS one lakh reward on criminal information
सीसी कैमरे में कैद हुआ बदमाश का चेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिर्जापुर के बेलतर के समीप गार्ड की हत्या कर कैश वैन से 35 लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की अलग-अलग टीमें जुटी हैं। मगर, घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को अपराधियों के बारे में अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश आखिर कहां के थे?

विज्ञापन


दिनदिहाड़े इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान या उनसे संबंधित सूचना देने वाले व्यक्ति को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन की ओर से एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। बदमाशों की पहचान बताने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। 

विज्ञापन

बिहार और मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर भी निगरानी

मिर्जापुर की कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर के समीप मंगलवार दोपहर बदमाशों ने सरेराह गार्ड की हत्या कर कैश वैन से 35 लाख रुपये लूट लिए थे। इस दौरान तीन अन्य लोगों को भी गोली मार कर उनकी हत्या का प्रयास किया गया। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अपराध का मिर्जापुर स्टाइल; पकड़ो-पकड़ो चिल्ला रहे थे लोग, बहादुर ने दिखाई बहादुरी; इस छात्र की भी हर तरफ चर्चा
 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले बदमाश के फोटो और वाहन का फोटो जारी कर आरोपियों के बारे में सूचना देने वालों को एक लाख के पुरस्कार देने की घोषणा की। एडीजी जोन वाराणसी रामकुमार मंगलवार से जिले में डटे हैं। पूर्वांचल के सभी जिलों के साथ बिहार और मध्य प्रदेश के बार्डर पर भी अपराधियों के बारे में पता कराया जा रहा है। तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों को लगाया गया है लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। 

लोगों की जुबान पर मिर्जापुर वेब सीरीज की चर्चा

Mirzapur robbery case No clue even after 50 hours RS one lakh reward on criminal information
मिर्जापुर लूट और गार्ड की हत्या - फोटो : अमर उजाला

दिनदहाड़े व्यस्ततम मार्ग पर लूट और हत्याकांड की घटना को लेकर लोगों की जुबान पर इस समय मिर्जापुर वेब सीरीज की सिरीज की चर्चा है। चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर अपराध पर आधारित है। इस सीरीज का नाम मिर्जापुर होने पर लोगों ने विरोध भी किया था। लोगों का कहना था कि मिर्जापुर शांत शहर है। वेब सीरीज में गलत दिखाया गया है, पर बैंक लूट घटना के बाद लोगों के जुबान पर यही है कि ये तो मिर्जापुर वेब सीरीज जैसा कांड हो गया।

मोबाइल और गाड़ी नंबर की भी हो रही तलाश

Mirzapur robbery case No clue even after 50 hours RS one lakh reward on criminal information
मिर्जापुर लूट और गार्ड की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस टीम बेलतर और फिर झिंगुरा के पास जहां पर कैश बाक्स को फेंका गया था वहां पर सर्विलांस के जरिये मोबाइल नंबरों की तलाश कर रही है। बदमाशों के पास मोबाइल था, जो सीसी टीवी फुटेज में दिख रहा है। अब मोबाइल स्विच आफ नहीं होगा तो पुलिस को उनको पकड़ने में सुराग मिल सकता है। इसे अलावा दोनों गाड़ी नंबरों को भी ट्रेस किया जा रहा है। माना जा रहा है कि गाड़ी नंबर फर्जी होगा, पर पुलिस उसकी भी तहकीकात कर रही है।

घटना के 33 मिनट पहले आ गए थे बदमाश

Mirzapur robbery case No clue even after 50 hours RS one lakh reward on criminal information
मिर्जापुर लूट और गार्ड की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बदमाश घटना के 33 मिनट पहले आ गए थे। चारों बैंक से चंद कदम की दूरी पर मोड़ के पास हेलमेट लगाकर मौजूद थे। दोनों बाइक सवार मोड़ के दोनों कोने पर खड़े थे। हाथ में असलहा लिए खड़े थे, पर किसी की नजर नहीं पड़ी। एक सीसी टीवी फुटेज सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि बदमाश जिस रास्ते भागे थे, उसी रास्ते आकर बाइक को पहले से भागने वाले रास्ते की ओर खड़ा करते हैं। एक ओर अपाचे बाइक सवार और दूसरी ओर दूसरा सवार बाइक खड़ी करता है।

अपाचे बाइक सवार 12 बजकर 17 मिनट पर बाइक खड़ी करता है। पीछे बैठा बदमाश सफेद रंग के कपड़े पहने है। वह टोपी लगाए है। काली व सफेद दाढ़ी है। उसने हाथ में हेलमेट लिया है। जिस हाथ से हेलमेट पकड़ा है, उसमें असलहा भी है। दूसरे हाथ से बोतल से पानी पीता है। लगभग 33 मिनट के इंतजार के बाद 12 बजकर 50 मिनट पर जब बैंक के बाहर वैन का दरवाजा खुलता है तो सभी हेलमेट में पीछे से आकर गार्ड और कैशियर को गोली मारकर बक्सा और बैग लूटकर भागते हैं।

एक बदमाश की बाइक से एक राहगीर टकराता है तो उसे गोली मारते है। 10 सेकेंड रुकने के बाद 12 बजर 51 मिनट पर पहले बैग लिए और फिर बाक्स लिए अपाचे वाला निकलता है। आधे घंटे तक हेलमेट लगाकर असलहा लेकर बदमाश संदिग्ध रुप से बैंक के पास रहे, पर किसी को इसकी भनक नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed