फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur robbery another accused photo released police teams leave for Bihar Jharkhand and Nepal in search of

मिर्जापुर लूटकांड: एक और आरोपी की तस्वीर जारी, बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें बिहार, झारखंड और नेपाल रवाना

Sat, 16 Sep 2023 02:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Sep 2023 02:25 PM IST
सार

मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के सामने कैश वैन लूटकांड में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। पुलिस और एसटीएफ की टीमें  बिहार, झारखंड और नेपाल भेजी गई हैं। 

विज्ञापन
Mirzapur robbery another accused photo released police teams leave for Bihar Jharkhand and Nepal in search of
मिर्जापुर लूटकांड में शामिल बदमाश की तस्वीर जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 35 लाख रुपये लूट के मामले की जांच में पुलिस, क्राइम ब्रांच के अलावा एसटीएफ की भी टीम लगी है, लेकिन अभी तक बदमाशों के बारे में कोई सुराग मिल सका है। इस बीच पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक और आरोपी की तस्वीर जारी की है। जिस बदमाश की तस्वीर जारी हुई है उसी ने राहगीर को गोली मारी थी।  

विज्ञापन


एडीजी जोन वाराणसी जिले में घटना वाले दिन से ही टिके हैं। उन्होंने वारदात में शामिल बदमाशों के बारे में जानकारी देने वाले  को एक लाख के इनाम को घोषणा की है। प्रयागराज, वाराणसी के बाद अब लखनऊ एसटीएफ को भी लगाया गया है। इसमें कुछ टीमें बदमाशों का पता लगाने के लिए बिहार, झारखंड और नेपाल भेजी गई हैं। 96 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

विज्ञापन

मंगलवार को दिनदहाड़े घटी थी घटना

कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के पास मंगलवार को बाइक सवार चार बदमाशों ने कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर 35 लाख रुपये लूट लिया था। पुलिस की टीमें यूपी से लेकर मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड तक जांच के लिए रवाना की गई हैं लेकिन, अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीम बृहस्पतिवार की शाम को नेपाल रवाना हुई है। मौके से मिले खोखे के आधार पर बदमाशोें के पास बिहार के मुंगेर निर्मित असलहे होने का अनुमान लगाया गया है। इससे बदमाशों के बिहार के रास्ते नेपाल भागने की आशंका से पुलिस टीम छानबीन कर रही है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश और झारखंड भी पुलिस टीमें भेजी गई हैं।

गंगा किनारे भी हो रही छानबीन

बदमाशों के गंगा के रास्ते भागने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने शुक्रवार को गंगा किनारे के कनौरा, नान्हूपुर और बेलवन आदि गांव में छानबीन की। पुुलिस की तीन गाड़ियां इन गांवों में जाकर लोगों से पूछताछ की। पुलिस यह भी जांच रही कि बदमाश क्षेत्र में ही तो नहीं छिपे हैं।

फोटो देख 20 से अधिक संदिग्ध उठाए गए

सीसीटीवी के फुटेज में एक बदमाश का चेहरा उजागर होने के बाद पुलिस और एसटीएफ की टीमें बदमाश की शिनाख्त करने में जुट गई। पुलिस, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीम ने प्रदेश में 20 संदिग्धों को शक के आधार पर उठाया है। इनमें प्रयागराज, जौनपुर और चंदौली के बदमाश शामिल हैं। फोटो से मिलान कराया गया लेकिन असली बदमाश नहीं मिल सका।

आखिर कहां रुके थे बदमाश, होटलों में की गई छापेमारी

कैश वैन लूटकांड को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश एक दिन पहले सोमवार को सुबह ही बेलतर एक्सिस बैंक के पास रेकी करने आ गए थे। इससे माना जा रहा है कि बदमाशों ने रविवार की रात शहर में कहीं शरण ली थी। बैंक के आगे जोजो मोबाइल सेंटर मोड़ से होकर बदमाश भागे थे। एक दिन पहले भी इसी मोड़ पर खड़े होकर रेकी की थी। इससे यही लग रहा है कि बदमाशों ने आसपास ही किसी होटल में शरण ली थी। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने आस-पास के होटलों में दबिश देकर पूछताछ की। पास एक होटल में पुलिस ने कई बार छानबीन की।

इनाम की घोषणा के बाद आए सैकड़ों फोन

 एडीजी जोन ने बदमाशों पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है, जो कोई भी अपराधियों के बारे में सूचना देगा, उसे एक लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के पास सैकड़ों फोन आए। हालांकि इन फोन कॉल से भी पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। मिर्जापुर जिले के शहर, कटरा, देहात कोतवाली, चील्ह समेत अन्य थाना क्षेत्रों के संदिग्धों को बरकछा पुलिस चौकी पर बुलाकर पूछताछ की जा रही है। बरकछा पुलिस चौकी पर शुक्रवार को कई लोगों से पूछताछ की गई लेकिन पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed