फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur Ravikant Dwivedi will get National Teacher Award

उपलब्धि: मिर्जापुर के रविकांत को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, इनके हुनर को आप भी करेंगे सलाम

Wed, 28 Aug 2024 09:21 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 28 Aug 2024 09:21 AM IST
सार

मिर्जापुर के रविकांत को पांच सितंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा जाएगा। प्रदेश से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए दो लोगों को चयनित किया गया, जिसमें रविकांत द्विवेदी का नाम भी शामिल है। 

विज्ञापन
Mirzapur Ravikant Dwivedi will get National Teacher Award
रविकांत द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल में बच्चों को गणित का बगीचा बनाकर बेहतर शिक्षा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्राथमिक विद्यालय भगेसर के प्रधानाध्यापक रविकांत द्विवेदी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित दो लोगों में मिर्जापुर के रविकांत द्विवेदी का नाम भी शामिल है। पांच सितंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


पहाड़ी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भगेसर के प्रधानाध्यापक रविकांत द्विवेदी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। जिले से इस पुरस्कार के लिए रविकांत द्विवेदी और कंपोजिट विद्यालय रानी कर्णावती की प्रधानाध्यापिका मधुरिमा तिवारी साक्षात्कार में शामिल हुई थीं।
विज्ञापन


इनमें से रविकांत द्विवेदी का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन कर लिया गया है। धर्मदेवा छटहां गांव निवासी रविकांत ने अपने विद्यालय में बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए कई नवीन तकनीकी का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें गणित का बगीचा, डिजिटल क्लास, खेल-खेल में शिक्षा देना आदि प्रमुख हैं। रविकांत ने विद्यालय परिसर में बने बगीचे में गणित से जुड़ी सामग्री की आकृतियों को रखा है। ताकि बगीचे में खेल-खेल में बच्चे गणित का भी ज्ञान अर्जित कर सकें।

विद्यालय में पढ़ते हैं 188 बच्चे

उन्होंने पुरातन छात्र समिति के सहयोग से विद्यालय के सभी कक्षाओं को डिजिटल करा दिया है। इससे विद्यार्थियों को अत्याधुनिक तरीके से शिक्षा ग्रहण करने में भी आसानी होती है। रविकांत को आईसीटी का पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अलावा उनके विद्यालय को राज्य स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय का भी पुरस्कार मिल चुका है। पुरस्कार के लिए चयनित होने की सूचना पर पिता जयशंकर दुबे, मां कांति देवी और पत्नी राधिका शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

प्राथमिक विद्यालय भगेसर में 188 बच्चे पढ़ते हैं। इसमें से कई का चयन नवोदय विद्यालय और आश्रम पद्धति विद्यालय में हुआ है। नियमित कक्षा चलाने और जरूरत पढ़ने पर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षा चलाना भी पुरस्कार प्राप्त करने में बड़ा कारण है। रविकांत ने पुरस्कार के लिए चयनित होने का श्रेय माता-पिता और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि विभाग ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे बिना भेदभाव के निभाते आ रहे हैं। सभी शिक्षकों को बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

पीएम ई विद्या चैनल के लिए उपलब्ध कराते हैं सामग्री
रविकांत विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के साथ ही पीएम ई विद्या चैनल के लिए सामग्री भी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने बताया कि पीएम ई विद्या चैनल के लिए शिक्षा से जुड़ी सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। जहां से बच्चे निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed