फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur Police Revealed of pintu and his friends murder case

मिर्जापुर पुलिस का खुलासा: मामा ने सुपारी देकर कराई थी अपराधी पिंटू और उसके साथियों की हत्या

Thu, 25 Mar 2021 03:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Mar 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur Police Revealed of pintu and his friends murder case
पुलिस गिरफ्तार किए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के नंदू पुर गांव के पास हत्या कर फेंके गए तीन शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन ने पत्रकार वार्ता कर किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 14 मार्च की सुबह चुनाव कोतवाली क्षेत्र के नंदू पुर गांव के पास तीन शव बरामद हुए थे। जिनकी शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद एसपी नक्सल महेश सिंह अत्री के नेतृत्व में तीन टीम बिहार जांच के लिए गई थी।
विज्ञापन


जहां पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपी विकास राय, अफजाल अंसारी, अंशु यादव, अनिल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि पिंटू ने अपने ममेरे भाई की 2019 में हत्या की थी। उसके बाद उसके मां की हत्या हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से उसके और मामा के परिवार में आपसी रंजिश चल रही थी। उसके मामा ने बिहार के ही एक अपराधी को सुपारी देकर तीनों को रोहतास में बुलाकर हत्या कराई और शव को मिर्जापुर में फेंकवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed