{"_id":"605c5c1e8ebc3ee65270011f","slug":"mirzapur-police-revealed-of-pintu-and-his-friends-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर पुलिस का खुलासा: मामा ने सुपारी देकर कराई थी अपराधी पिंटू और उसके साथियों की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर पुलिस का खुलासा: मामा ने सुपारी देकर कराई थी अपराधी पिंटू और उसके साथियों की हत्या
Thu, 25 Mar 2021 03:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 25 Mar 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्तार किए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के नंदू पुर गांव के पास हत्या कर फेंके गए तीन शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन ने पत्रकार वार्ता कर किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 14 मार्च की सुबह चुनाव कोतवाली क्षेत्र के नंदू पुर गांव के पास तीन शव बरामद हुए थे। जिनकी शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद एसपी नक्सल महेश सिंह अत्री के नेतृत्व में तीन टीम बिहार जांच के लिए गई थी।
विज्ञापन
जहां पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपी विकास राय, अफजाल अंसारी, अंशु यादव, अनिल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि पिंटू ने अपने ममेरे भाई की 2019 में हत्या की थी। उसके बाद उसके मां की हत्या हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद से उसके और मामा के परिवार में आपसी रंजिश चल रही थी। उसके मामा ने बिहार के ही एक अपराधी को सुपारी देकर तीनों को रोहतास में बुलाकर हत्या कराई और शव को मिर्जापुर में फेंकवा दिया।