{"_id":"662b3cd34a0db41ac30288a9","slug":"mirzapur-police-recovered-missing-child-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गायब हुआ मासूम बरामद, सोते वक्त चोरी होने का अंदेशा, बिलख रही मां ने पुलिस को कहा- शुक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गायब हुआ मासूम बरामद, सोते वक्त चोरी होने का अंदेशा, बिलख रही मां ने पुलिस को कहा- शुक्रिया
Fri, 26 Apr 2024 11:04 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:04 AM IST
सार
Mirzapur News: मां ने पूरे घर में खोजबीन के बाद अगल-बगल तलाश किया, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। थक-हार कर घर में मौजूद सारे सदस्यों को जगाया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
बच्चे को परिजनों को सौंपती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्ज़ापुर के कछवां थाना क्षेत्र के बंधवा गांव से गुरुवार की सुबह नानी के घर में पास सो रहा बच्चा चोरी हो गया था। पुलिस ने 24 घन्टे के अंदर मेहंदीगंज मिर्जामुराद वाराणसी के एक खेत के पास से बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस बच्चा चोरी कर ले जाने वाले के बारे में छानबीन में जुटी है। दूसरी तरफ बिलख रही मां ने इस काम के लिए पुलिस को शुक्रिया कहा है।
विज्ञापन
पूजा गोड़ पत्नी संदीप कुमार निवासी पचराव लखनऊ में रहती थी। पति के साथ दो दिन पूर्व अपने मायके बंधवा गांव आई हुई थी। बुधवार की रात्रि भोजन कर के अपने बच्चे के साथ सोने कमरे में चली गई। गुरुवार की भोर करीब तीन बजे मां की नींद खुली तो बच्चा गायब था।
विज्ञापन
सीओ सदर मंजरी राव के नेतृत्व में पुलिस बच्चे की छानबीन में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को सुबह पुलिस को सूचना मिला कि वाराणसी मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज इलाके में खेत के पास बच्चा मिला है।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्चों को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। सीओ सदर मंजरी राव ने बताया कि बच्चा बरामद हो गया है। उसे चोरी करने वाली की तलाश की जा रही है। जल्द उसे भी पकड़ लिया जाएगा।