फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Pledge to conserve water by planting saplings

मिर्जापुरः पौधरोपण कर दिलाई जल संरक्षण की शपथ

Mon, 19 Jul 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Pledge to conserve water by planting saplings
मिर्जापुर। भूजल सप्ताह के तहत चल रहे वर्चुअल कार्यशाला के चौथे दिन सोमवार को जलवायु परिवर्तन का जल संसाधन एवं भूजल प्रभाव पर चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला विज्ञान क्लब कार्यालय पर जिला समन्वयक संग बाल वैज्ञानिकों ने पौधरोपण किया। साथ ही उनको जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित वर्चुअल कार्यशाला में 86 लोगों ने प्रतिभाग किया। जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का अर्थ तापमान, बारिश, हवा, नमी जैसे जलवायु घटकों के दीर्घकाल के दौरान होने वाले परिवर्तन से है। मानवजनित तकनीकी विकास के कारण विभिन्न पृथ्वी प्रदायी घटकों के मध्य होने वाले परस्पर क्रियाओं में हो रहे असंतुलन ने वैश्विक जलवायु परिवर्तन को जन्म दिया है। भू वैज्ञानिक डॉक्टर एसके शुक्ला ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से वर्षा के बदले प्रतिरूप से पानी की गुणवत्ता में परिवर्तन होंगे। भूगोल वेत्ता जीसी मिश्रा ने कहा कि उच्च तापमान से जिस स्थान पर, जहां ऊंची जल की सतह है, वहां जल की लवणता बढ़ने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed