{"_id":"5e18cc828ebc3e87cc2f222d","slug":"mirzapur-news-mirzapur-news-vns5045116137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्बल की घीसाई करते समय करंट लगने से मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्बल की घीसाई करते समय करंट लगने से मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्बल की घिसाई करते समय करंट लगने से मिस्त्री की मौत
कटरा कोतवाली क्षेत्र के गैबीघाट मोहल्ले में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के गैबीघाट मोहल्ले में गुरुवार की शाम को मार्बल की घिसाई करते समय करंट लगने से मिस्त्री की मौत हो गई। करंट लगने के बाद अचेतावस्था में पड़े युवक को देर शाम पहुंचे मकान मालिक ने मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया। मकान में बिजली के लिए कटिया मारकर तार फैलाया गया था। जो कई जगह से कटा था। लापरवाही के चलते मिस्त्री करंट की चपेट में आ गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के इटवा गांव निवासी 32 वर्षीय शिवशंकर बिंद पुत्र गौरीशंकर बिंद मार्बल की घिसाई करने का काम करता था। वह पिछले एक सप्ताह से कटरा कोतवाली क्षेत्र के गैबीघाट मोहल्ले में काम कर रहा था। शिवशंकर जिस निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। उसमें कोई रहता नहीं था। शिवशंकर सुबह आता था और अकेले काम करता था। सुबह मकान मालिक आता था और काम बताकर चला जाता था, फिर शाम को वापस आता था। परिजनों ने बताया कि मकान में बिजली की वायरिंग नहीं की गई थी। कटिया मारकर बिजली का कनेक्शन लिया गया था। घर में फैला तार कई जगह से कटा था। इस कारण करंट लगने से शिवशंकर उर्फ तौलन की मौत हुई है। शाम को मकान पर पहुंचे मकान मालिक ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शुक्रवार को मिस्त्री के शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसे दो पुत्र और एक पुत्री है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बच्चों के पालन पोषण को लेकर आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।