{"_id":"5e18cd368ebc3e87cd194ecc","slug":"mirzapur-news-mirzapur-news-vns504410258","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के चलते हुए हादसे में बीमार की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के चलते हुए हादसे में बीमार की मौत, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बीमार को बचाने की हर जुगत नाकाम, दुर्घटना में चली गई जान
- अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाने के दौरान पलटी बोलेरो
- बीमार युवक की मौत के साथ ही छह घायल
- जाम के चलते बदलना पड़ा मार्ग, मंडलीय अस्पताल के बजाय जाना पड़ा सोनभद्र
- मड़िहान थाना क्षेत्र के इमिलिया 84 गांव का था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़। होनी को कोई नहीं टाल सकता। शुक्रवार को ऐसी ही घटना में एक बीमार की जान चली गई तो वहीं छह लोग घायल हो गए। दरअसल मड़िहान थाना क्षेत्र के इमिलिया 84 गांव निवासी एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी राजगढ़ लेकर भागे जहां से मंडलीय अस्पताल ले जाते समय परिजनों को बरकछा रोड पर जाम का सामना करना पड़ा। युवक को जल्द से जल्द इलाज उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने दूसरा रास्ता चुना और वे सोनभद्र जिला अस्पताल चले गए। वहां से ट्रामा सेंटर रेफर किए जाने पर बोलेरो पर सवार परिजन बीमार युवक को लेकर वाराणसी रवाना हो गए। परिजनों को उम्मीद थी कि युवक को समय से इलाज मिला तो वह स्वस्थ हो जाएगा पर होनी को कुछ और ही मंजूर था। बोलेरो सोनभद्र में चंडी होटल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें युवक की जान चली गई तो वहीं छह लोग घायल हो गए। घायलों का सोनभद्र जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
क्षेत्र के इमिलिया 84 गांव निवासी 21 वर्षीय निवेश पटेल पुत्र जियुत पटेल शुक्रवार की सुबह कपड़ा साफ करते समय बेहोश हो गया। परिजन संदिग्ध परिस्थितियों में बीमार निवेश को उपचार के लिए सीएचसी राजगढ़ लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल के लिए निकले, पर बरकछा पहाड़ी पर पटले गैस टैंकर के कारण परिजन उसे उपचार के लिए सोनभद्र लेकर चले गए। जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देखकर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन अपने निजी वाहन से बीमार निवेश पटेल को उपचार के लिए सोनभद्र से लेकर निकले ही थे कि चंडी होटल के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बीमार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो सवार 45 वर्षीय जियूतराम, 42 वर्षीय कैलाश, 37 वर्षीय विजय, 40 वर्षीय विजया कुमारी, 57 वर्षीय सुचिता, 45 वर्षीय नागमती घायल हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए सोनभद्र अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मृत युवक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।