फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mirzapur news

परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनी डा. आंबेडकर की पुण्यतिथि

Sat, 07 Dec 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
mirzapur news
मिर्जापुर। संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी और अन्य सामाजिक संस्थाओं ने डा. आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनकेे चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी की ओर से नगर के शुक्लहा स्थित एक लान में परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी प्रयागराज अमरेंद्र भारती व विशिष्ट अतिथि एलबी रत्नाकर ने डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। डा. अमरेंद्र बहादुर ने डा. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि उन्होंने समाज में समानता, भाईचारे की स्थापना करने के साथ ही दलितों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया। इस दौरान 2022 के विधानसभा चुनाव में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गौतम, गुड्डू राम, राम नरायण, रामआसरे भारती, रामचंदर बिंद, परवेज खान, धनेश्वर गौतम, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, सद्दाम राईन, कुंज बिहारी, यशवंत आदि रहे। जिला समाजवादी पार्टी की ओर से लोहिया ट्रस्ट में डा. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष आशीष यादव समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कृपाशंकर यादव, स्वामी शरण दुबे, नरूबानो, नेब्बूलाल, राजपति सरोज, प्रशांत यादव, राजू चौबे, तूफानी लाल यादव, रमाशंकर कोल, सलीम बादशाह, पंकज दुबे आदि रहे। डा. बीआर आंबेडकर दलित महासभा की ओर से परिनिर्वाण दिवस पर विश्वनाथ पुर, परवाराजधर, मसारी, नुआंव व घुरहूपट्टी में जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राम नरायण, डा. रामबली, सुरेश, रमाशंकर, श्यामलाल आदि रहे। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के बैनर तले बरियाघाट पर डा. आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर शुभम गोंड, आयुष जायसवाल, अंकित सिंह, अभिषेक कुमार मौर्या, सुनील मोदलवाल, मोनू गोंड, योगेश, करन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed