फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mirzapur news

ड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत

Sat, 17 Aug 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
mirzapur news
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के समोगरा गांव के पास गुरुवार की शाम केे रखी बांधने जा रही महिला की ट्रक के धक्के से मौत हो गई। हादसे में महिला का पति और पुत्र घायल हो गए। दूसरी घटना में लालगंज थाना क्षेत्र के मिश्रपुर बहेरा गांव के पास गुरुवार की सुबह ट्रक के धक्केे से डीसीएम सवार चालक की मौत हो गई और ट्रक चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सोनभद्र के चोपन निवासी रामचंद्र अपनी पत्नी 24 वर्षीय काजल और पांच वर्षीय पुत्र अजय को लेकर अपने ससुराल लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर जा रहा था। वह देहात कोतवाली क्षेत्र के लहंगपुर के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक पर सवार काजल सड़क पर गिर गई। ट्रक का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घायल रामचंद्र और अजय का मंडलीय अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लागलंज, तमिलनाडु के किशनगिर निवासी 24 वर्षीय हरिश कुमार डीसीएम लेकर बंगलूरु से वाराणसी जा रहा था। वह सुबह सात बजे लालगंज थाना क्षेत्र के मिश्रपुर बहेरा गांव पहुंचा था कि सामने से आ रही ट्रक ने डीसीएम में धक्का मार दिया। ट्रक के धक्के से डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस डीसीएम चालक किशन और ट्रक चालक को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गई। जहां डाक्टर ने किशन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed