{"_id":"5d5700058ebc3e8975494322","slug":"mirzapur-news-mirzapur-news-vns4784230104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें अधिकारी: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें अधिकारी: मंडलायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें अधिकारी: मंडलायुक्त
सरकारी व गैर सरकार कार्यालयों पर लहराया तिरंगा
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। जिले में गुरुवार को धूमधाम से 73 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंडलायुक्त कार्यालय पर मंडलायुक्त आनंद कुमार सिंह, कलेक्ट्रेट में डीएम अनुराग पटेल व पथरहिया स्थित विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने ध्वजारोहण किया।
मंडलायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने दायित्वों का निर्वहन करें। विशेषकर अधिकारी अथवा कर्मचारी का यह कर्तव्य है कि यदि कोई व्यक्ति उनके पास आता है तो वह उसकी बात सुने और कार्रवाई करें। मंडलायुक्त ने सभी को अपने बच्चों को स्कूल भेजने को कहा। कलेक्ट्रेट में आयोजित सभा में डीएम अनुराग पटेल ने कहा हमारे पूर्वजों ने अपनी जान पर खेलकर देश को आजाद कराया है। उसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने राष्ट की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए ईमानदारी व निष्ठा के साथ काम करें। इसके पूर्व डीएम ने नारघाट स्थित शहीद उद्यान में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जिला अस्पताल में फल का वितरण किया। क्रास कंट्री रेस का भी आयोजन किया गया। प्रथम तीन स्थान पर आने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शाम को घंटाघर के सभागार में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अपर आयुक्त एसबी यादव, डीआइजी स्टांप, सीडीओ प्रियंका निरंजन, एडीएम यूपी सिंह, सीआरओ एमए अंसारी, नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार आदि मौजूद थे।