फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur News: Case filed against those who created ruckus in the showroom, why did the MLA express his disple

Mirzapur News: शोरूम में हंगामा करने वालों पर मुकदमा दर्ज, विधायक ने क्यों जताई नाराजगी?

Fri, 14 Jul 2023 06:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 14 Jul 2023 06:13 PM IST
सार

देहात कोतवाली के भरुहना रोड स्थित  अग्रवाल महिंद्रा आटो सेल्स के शोरूम पर विधायक लिखी गाड़ी से पहुंचे लोगों ने बदले गए टायर का पैसा ना देकर किया हंगामा। साथ ही सर्विस हेड के साथ हाथापाई की। मौके पर जब शोरूम के लोग पहुंचे तो सभी भाग गए। स्कॉर्पियो शोरूम के मालिक सुमित अग्रवाल ने बताया कि पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी एक व्यक्ति ने दो माह पहले शोरूम से एक स्कॉर्पियो खरीदा था।

विज्ञापन
Mirzapur News: Case filed against those who created ruckus in the showroom, why did the MLA express his disple
Mirzapur News: शोरूम में हंगामा करने वालों पर मुकदमा दर्ज, विधायक ने क्यों जताई नाराजगी? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के भरहना मार्ग पर स्कार्पियो के शो रूम में टायर का पैसा देने के विवाद में पहुंचकर हंगामा  व हाथापाई करने वाले लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस अधीक्षक सन्तोष मिश्रा दोनों एएसपी व सीओ को लेकर शोरूम में पहुंच कर घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। पुलिस ने रात में दबिश देकर कुछ लोगों को पकड़ा। समर्थकों की गिरफ्तारी होने की जानकारी होने पर पहुंचे मझवां विधायक डा. विनोद बिंद ने नाराजगी प्रकट की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh Firing: पहले मांगी लिफ्ट...फिर सड़क पर उतर कर पूर्व बीडीसी के सिर पर मार दी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन

देहात कोतवाली के भरुहना रोड स्थित  अग्रवाल महिंद्रा आटो सेल्स  के शोरूम पर विधायक लिखी गाड़ी से पहुंचे लोगों ने बदले गए टायर का पैसा ना देकर किया हंगामा। साथ ही सर्विस हेड के साथ हाथापाई की। मौके पर जब शोरूम के लोग पहुंचे तो सभी भाग गए। स्कॉर्पियो शोरूम के मालिक सुमित अग्रवाल ने बताया कि पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी एक व्यक्ति ने दो माह पहले शोरूम से एक स्कॉर्पियो खरीदा था।  कुछ दिन पहले उन्होंने गाड़ी के टायर में समस्या होने की बात बताई। टायर कंपनी के लोगों  से निवेदन कर प्रति टायर दो हजार रुपये फिक्स किया गया। बृहस्पतिवार की शाम को जब कंपनी का चालक उनके साथ टायर बदलवाने गया तो टायर बदले जाने के बाद उन्होंने पैसे नहीं देने से इनकार कर दिया  जिसके बाद चालक को गाड़ी की चाबी लेने को कहा गया। इस पर स्कार्पियो सवार चार-पांच लोग शोरूम पर आए। उन्होंने लोहे की रॉड निकालकर हंगामा करते हुए सर्विस हेड के साथ हाथापाई किया। शोरूम के कर्मचारी पहुंचे सब सभी फरार हो गए। बताया कि सभी मझवां विधायक डा. विनोद बिंद के समर्थक है।  सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर एसपी सन्तोष मिश्रा, एएसपी नगर श्रीकांत प्रजापति, एएसपी नक्सल ओपी सिंह, सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा व देहात कोतवाली पुलिस के साथ देर रात शोरूम पर पहुंच कर जांच किया। जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया। उधर, देर रात पुलिस ने दबिश देकर कुछ लोगों को पकड़ा। समर्थकों की गिरफ्तारी होने की सूचना पर रात को भरुहना चौकी पर पहुंचे मझवां विधायक डा. विनोद बिंद ने नाराजगी जताई ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed