{"_id":"5f401a748ebc3e3cb57dd155","slug":"mirzapur-municipality-ranked-seventh-in-cleanliness-survey-mirzapur-news-vns54270786","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर नगर पालिका को स्वच्छता सर्वेक्षण में सातवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर नगर पालिका को स्वच्छता सर्वेक्षण में सातवां स्थान
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें इस बार नगर पालिका मिर्जापुर को गंगा किनारे बसे नगरों की रैंकिंग में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। इसमें उन नगर पालिकाओं को शामिल किया गया है जो गंगा किनारे बसे हैं और जिनकी आबादी एक लाख से अधिक है।
राष्ट्रीय स्तर पर इस नगर पालिका को तीन सौ 82 नगर पालिकाओं में से एक सौ 98वीं रैंक प्राप्त हुई है। प्रदेश में 59 ऐसी पालिकाओं में से इस नगर पालिका को 30 वां स्थान प्राप्त हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रबंधक संजय सिंह ने बताया कि यह रैंकिंग साफ- सफाई के साथ ही दी गई योजनाओं पर किए कार्य की प्रगति, जनता की प्रतिक्रिया व अन्य कई बिंदुओं पर आधारित होती है। उन्होंने बताया कि इस बार पहले से अधिक प्रयास किया जाएगा। इस समय डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, एमआरएफ सेंटर व अन्य योजनाओं के साथ ही यदि कोई विशेष योजना आती है तो उस पर कार्य किया जाएगा। उससे जनता की बेहतर प्रतिक्रिया प्राप्त होती है।
नगर पालिका मिर्जापुर के कर्मचारियों ने कोरोना काल में भी मेहनत से कार्य किया। उसी का नतीजा है कि हमारी स्थिति पिछले वर्ष से बेहतर है।
- मनोज जायसवाल, नपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर।