फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur got 80 and Chandauli got 49 constables

मिर्जापुर को 80 और चंदौली को मिले 49 कांस्टेबल

Thu, 06 Jan 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur got 80 and Chandauli got 49 constables
मिर्जापुर। प्रशिक्षण के उपरांत बुधवार को पुलिस लाईन में रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड कराई गई। पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरके भारद्वाज और पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने सलामी ली। दीक्षांत समारोह में 129 रिक्रूट आरक्षियों को डीआईजी ने कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जनपद में छह माह का आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत 129 रिक्रूट आरक्षियों ने कोविड संक्रमण के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग एवं अन्य सावधानियों का पालन करते कर्तव्य और दायित्वों शपथ ली। पासिंग आउट परेड के लिए परेड कमाण्डर प्रथम रिक्रूट कांस्टेबल आलोक कुमार, परेड कमांडर द्वितीय शिवा पटेल व परेड कमांडर तृतीय संजय कुमार पटेल रहे । इस दौरान कुल छह टोलियां बनायी गयी थी। जिनके कमाण्डर टोली एक के मानसिंह, टोली नंबर दो के विपुल कुमार, टोली नंबर तीन के शुभम मौर्या, टोली नंबर चार के राजकिशोर, टोली नम्बर पांच के कुलदीप कुमार, टोली नम्बर छह के कुलदीप सिंह रहे। कार्यक्रम के शुरुआत में पुलिस अधीक्षक ने डीआईजी, एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी प्रभात राय ने एएसपी सिटी और एएसपी नक्सल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी, सीओ लालगंज उमाकांत सिंह, सीओ मड़िहान अजय राय, आरआई रामदुलार यादव आदि रहे।
विज्ञापन

कौशांबी जितेंद्र कुमार सर्वांग व सर्वोत्तम रिक्रूट आरक्षी : प्रशिक्षणोपरान्त अन्त:कक्षीय विभिन्न विषयों में प्राप्त अंकों के आधार पर पुरस्कृत होने वाले गौरव कुशवाहा प्रथम, जितेन्द्र कुमार द्वितीय, सत्येंद्र गर्ग तृतीय, अनुप सोनी चतुर्थ, नीरज कुमार पांचवे, कुलदीप कुमार छठवें, जितेंद्र कुमार सातवें, प्रभाकर कुमार आठवें और वाह्यकक्षीय विषयों में पुरस्कृत होने वाले राजेश कुमार प्रथम, जितेन्द्र कुमार द्वितीय, विनोद कुमार तृतीय रहे। इसके अतिरिक्त अन्त:कक्षीय व वाह्यकक्षीय विषयों में संयुक्त रूप से प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्रूट कांस्टेबल जितेंद्र कुमार को सर्वांग व सर्वोत्तम रिक्रूट आरक्षी के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आरटीसी के प्रभारी उप निरीक्षक मुक्तेश्वर प्रसाद, प्रशिक्षुओं को अन्त: विषय का प्रशिक्षण प्रदान करने वाले प्रशिक्षक उप निरीक्षक पारसनाथ, एसआई नौशाद खां, वाह्या विषय का प्रशिक्षण प्रदान करने वाले प्रशिक्षक धनंजय सिंह(आईटीआई/आरटीसी मेजर), आईटीआई विनोद कुमार, आईटीआई शरदचन्द्र चौहान, आईटीआई सूर्यनाथ सोनकर, आईटीआई वकील प्रसाद गौतम, आईटीआई कुंदन कुमार यादव , पीटीआई वेद प्रकाश पांडेय, पीटीआई मिथिलेश कुमार, पीटीआई चंद्रकान्त गौतम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा के मनदीप पीएसी में सर्वांग और सर्वोत्तम रहे : मिर्जापुर। 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर के आरटीसी प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह में सेनानायक देवेश कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि आयुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र का स्वागत किया। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए 240 सफल रिक्रूट आरक्षियों को शपथ दिलाई। इसके बाद आंतरिक विषयों व वाह्य विषयों में प्रथम और सर्वांग सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को पुरस्कार दिया गया। आंतरिक विषयों में देवेंद्र कुमार और वाहृय विषयों आशीष कुमार प्रथम स्थान पर रहे। अन्त:कक्षीय व वाह्यकक्षीय विषयों में संयुक्त रूप से प्राप्त अंकों के आधार पर इटावा के रिक्रूट आरक्षी मनदीप सिंह को सर्वांग और सर्वोत्तम रिक्रूट आरक्षी के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वाहिनी चिकित्साधिकारी राजीव कुमार, उप-सेनानायक देवेन्द्र भूषण, सहायक सेनानायक दिनेश कुमार सिंह यादव, सहायक सेनानायक परमानंद पांडेय, शिविरपाल बेलास यादव, सूबेदार मेजर कांता प्रसाद, आरटीसी प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी परिवहन मो. परवेज खां, विनय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed