{"_id":"56f6d6504f1c1ba62ff14e89","slug":"mirzapur-forest-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसिया जंगल में आग, मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसिया जंगल में आग, मचा हड़कंप
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर के जंगल में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। क्षेत्र के परसिया जंगल में शनिवार दोपहर अबूझ हाल में आग लग गई। आग की खबर फैलते ही वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वन अधिकारी व पुलिस कर्मी आग बुझाने जंगल में पहुंच गए लेकिन देर शाम तक काबू नहीं पाया जा सका था। आग से सैकड़ों बीघा जंगल नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है।
मड़िहान जंगल के परसिया इलाके में शनिवार की दोपहर कुछ चरवाहे पशुओं को चराने गए थे। इसी दौरान देखा कि जंगल में आग लगी है। यह देखते ही वह पशुआें को लेकर भाग निकले। किसी तरह भागकर जंगल के बाहर आए और लोगाें को जानकारी दी। लोगों ने तत्काल वन कर्मियाें को मामले से अवगत कराया। जंगल में एक सप्ताह बाद दोबारा आग की जानकारी से अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
फोर्स के साथ जंगल में भागकर पहुंचे तो आग काफी फैल चुकी थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन बीच जंगल में आग के कारण वाहन नहीं पहुंचा पाया। अधिकारी व कर्मचारी लाठी व बालू के जरिये से आग बुझाने का प्रयास करने में लगे रहे।
विज्ञापन
बता दें कि अभी एक सप्ताह पहले ही क्षेत्र के देवरी जंगल में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। इससे करीब 200 एकड़ जंगल जलने की आशंका जताई गई थी। अभी उस पर एक दिन पहले ही काबू पाया गया था कि शनिवार को एक बार फिर परसिया जंगल में आग लग गई।
केके पांडेय, प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी हुई है। उसे बुझाने के लिए टीम को भेजा गया है। बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।