{"_id":"60d9ff868ebc3e7cec1742df","slug":"mirzapur-dm-found-nine-personnel-including-rto-arto-absent-in-inspection-wrote-letter-to-the-government-for-action-mirzapur-news-vns597477639","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः डीएम ने निरीक्षण में आरटीओ, एआरटीओ सहित नौ कर्मी मिले अनुपस्थित, कार्रवाई के लिए शासन को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः डीएम ने निरीक्षण में आरटीओ, एआरटीओ सहित नौ कर्मी मिले अनुपस्थित, कार्रवाई के लिए शासन को लिखा पत्र
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार को आरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरटीओ आरके विश्वकर्मा, एआरटीओ विवेक शुक्ला, रविकांत शुक्ला तथा ओपी सिंह अपने कार्यालय से अनुपस्थित थे। जिलाधिकारी ने लाइसेंस व अन्य कार्य के बनाये गये कार्यालय काउंटरों का भी निरीक्षण किया जिसमें मात्र दो कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारी का एक दिन का वेतन अदेय करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी जब पहुंचे थे तो काउंटर के बाहर प्रतीक्षा हाल में काफी लोग अपना लाइसेंस बनवाने व अन्य कार्य के लिये बैठे थे। जिलाधिकारी ने उनसे पूछा कि वे किस कार्य के लिये आये हैं, उनसे वार्ता भी की गयी। वेंडर रूम में जाने पर दो संविदा कर्मचारी धमेंद्र कुमार रवि वर्मा उपस्थित थे। डीएम ने उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों एवं उनके मानदेय मिलने के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि अप्रैल तक का मानदेय प्राप्त हो चुका है। जिलाधिकारी ने समय से उपस्थित होने के लिये उनकी प्रशंसा भी की गई।
निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका चेक करने पर ओम प्रकाश सिंह, आरआई(टी), नव कुमार सिंह प्रधान सहायक, दिनेश कुमार शर्मा वरिष्ठ सहायक सहित चार कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार एआरटीओ कार्यालय की उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में 10 कर्मचारियों में से पुष्पेन्द्र सिंह, (आरआई-टी), कृपाशंकर दूबे प्रधान सहायक, अनुज कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक, राजेन्द्र प्रसाद सहाय वरिष्ठ सहायक तथा बबुन्दर पाठक चपरासी पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों का एक दिन का अदेय करने के आदेश देते हुये इनके विरूद्ध शासन को पत्र भी भेजा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कर्मचारी, अधिकारी कार्यालय समय से आएं, निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।