फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur division became the overall champion in state archery.

Mirzapur News: प्रदेशीय तीरंदाजी में मिर्जापुर मंडल बना ओवर ऑल चैंपियन

Sat, 27 Sep 2025 08:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur division became the overall champion in state archery.
ओवर ऑल चैंपियन ट्राफी के साथ मिर्जापुर मंडल का खिलाड़ी फोटो श्रोत सोशल मीडिया
अदलहाट। मिर्जापुर मंडल के तीरंदाजों ने शुक्रवार को चंदौली के नेशनल इंटर कॉलेज, सैयदराजा में हुए 69वीं प्रदेशीय तीरंदाजी विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता के बालक/बालिका सभी वर्गों में प्रदेश में ओवर ऑल चैंपियन बनकर प्रदेश में मंडल का परचम लहराया। इसके साथ ही पिछले वर्ष भी मंडल के खिलाड़ी ने राष्ट्रीय तीरंदारी में मेडल जीता था।
विज्ञापन

मंडल ने बालक व बालिका आयु वर्ग - अंडर 14, 17 व 19 के सभी वर्गों में चैंपियन के साथ 25 स्वर्ण, 15 रजत, 10कांस्य पदक जीतकर नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। टीम को इस मुकाम पर पहुंचने में टीम मैनेजर जगदम्बा प्रसाद (सोनभद्र), टीम कोच सुमंगला शर्मा और बलिराम कृष्ण यादव का योगदान रहा। प्रदेश ओवर ऑल चैंपियन होने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक उदय भान, जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र, माया राम (जिला विद्यालय निरीक्षक मिर्जापुर), मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन पटेल, जनपदीय क्रीड़ा सचिव सोनभद्र सुनील कुमार राव,जनपदीय क्रीड़ा सचिव भदोही चंदबली सिंह, सतीश कुमार सिंह (मिर्जापुर) ने बधाई दी है।
विज्ञापन





ये खिलाड़ी रहे शामिल
बालक वर्ग के अंडर -14 इंडियन राउंड में सोनभद्र के आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज के सूर्यांश नारायण प्रजापति, अंकित, संत जेवियर्स स्कूल के आदित्य, अंडर 17 रिकर्व राउंड में सोनभद्र के आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज के संगम पाल, धैर्य त्यागी, मुगांक पुंडीर, राजा शारदा इंटर कॉलेज के अखिलेश गुप्ता, इंडियन राउंड में सोनभद्र के आदर्श इंटर कॉलेज के प्रियांशु कुमार, रतन दीप, चंदन, अंकित यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर -19 रिकर्व राउंड में सोनभद्र के आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज के युवराज, जनता इंटर कॉलेज के दीपक कुमार, इंज्रदेव कुमार, राजा शारदा इंटर कॉलेज के शुभम यादव, इंडियन राउंड में सोनभद्र के आदर्श इंटर कॉलेज के विशाल मौर्य, विशाल प्रजापति, राणा शारदा इंटर कॉलेज के शिवम कुमार, कंपाउंड राउंड में मिर्जापुर के विंध्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रियांशु मोदनवाल, भदोही के विभूति नारायण इंटर कॉलेज के उमंग यादव, सोनभद्र के आदर्श इंटर कॉलेज के मनोज, बालिका वर्ग के अंडर-17 बालिका वर्ग इंडियन राउंड में सोनभद्र जिले के राजा शारदा इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज की हीरा, सोनी, शिवांगी, आचल यादव व अन्य ने सराहनीय प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed