फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Death of a young man sleeping on a cot due to snakebite, family members were taken to the hospital after the exorcism

मिर्जापुरः चारपाई पर सो रहे युवक की सर्पदंश से मौत, झाड़फूंक के बाद परिजन ले गए थे अस्पताल

Mon, 19 Jul 2021 05:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Death of a young man sleeping on a cot due to snakebite, family members were taken to the hospital after the exorcism
मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के मतवार गांव के खरहना मोहल्ले में घर में चारपाई पर सो रहे युवक को सांप ने डस लिया। परिजन उसे पहले अस्पताल न ले जाकर दवा पिलाने व झाड़फूंक कराने के लिए लेकर गए। झाड़फूंक से सुधार न होने पर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मतवार गांव के खरहना मोहल्ला निवासी बुधिराम कोल का बड़ा पुत्र बिंदु कोल (28) रात में खाना खाने के बाद कच्चे मकान में चारपाई पर सो रहा था। सोमवार की भोर में लगभग तीन बजे सांप ने डस लिया। बिंदु ने सांप को लाठी से पीटकर मार डाला और परिजनों को सर्पदंश की जानकारी दी। इसके बाद वह अचेत हो गया। परिजनों ने आनन-फानन दवा पिलाने व झाड़फूंक के लिए एक वैद्य के पास लेकर गए। वहां दवा पिलवाई गई लेकिन कोई सुधार नहीं होने पर दोपहर 12 बजे परिजन युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक जायसवाल ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने शव के पोस्टमार्टम के लिए थाने में तहरीर दी है। युवक पांच भाईयों में सबसे बड़ा था। युवक के दो पुत्र व एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed