फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Dead body of old man found in bondage and unknown in canal

मिर्जापुरः बंधे में वृद्ध और नहर में मिला अज्ञात का शव

Thu, 08 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Dead body of old man found in bondage and unknown in canal
मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के नुनौटी गांव से दो दिन पूर्व लापता वृद्ध का शव बृहस्पतिवार को गांव के ही बंधे में उतराया मिला। पुलिस ने बंधे से शव को बाहर निकलवा कर शिनाख्त कराई। उधर, अहरौरा थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव के नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

नुनौटी स्थित बंधा में बृहस्पतिवार को एक शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बंधे से निकलवाया तो उसकी शिनाख्त मुसे (62) पुत्र मुन्नर निवासी छोटी नुनौटी के रूप में हुई। मुसे की बहू चंदा ने बताया कि उसके ससुर दो दिन पूर्व घर से पहाड़ की ओर चरने गई भैंस को लेने के लिए गए थे। उसके बाद से लापता थे। मुसे ओझाई का काम करता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुनार कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने बताया कि घर से दो दिन पूर्व निकले वृद्ध का शव मिला है। प्रथम दृष्टया उसकी डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा के नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्रधान के पति इंद्र कुमार ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 52 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के शव को बाहर निकलवा कर शिनाख्त का प्रयास किया, पर पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि मृतक व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ था। जो आसपास के गांवों में घूमता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed