फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur Crime Flirting with the daughter-in-law of a family from Aligarh, SP worker misbehaved in the guest

Mirzapur Crime: अलीगढ़ से आए परिवार की बहू के साथ छेड़खानी, सपा कार्यकर्ता ने गेस्ट हाउस में की बदसलूकी

Wed, 07 Jun 2023 08:13 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 07 Jun 2023 08:13 AM IST
सार

अलीगढ़ से एक परिवार सोमवार को वाराणसी घूमने आया। वहां से मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे विंध्याचल पहुंचा। परिवार के लोगों ने मां विंध्यवासिनी, मां अष्टभुजा और मां कालीखोह के दर्शन किए। परिवार के एक व्यक्ति ने बताया कि इसके बाद वे विंध्याचल पहुंचे तो परिचित राज पंडा मिल गया। उनसे उन्होंने कहा कि पत्नी के साथ पूजा करानी है।

विज्ञापन
Mirzapur Crime Flirting with the daughter-in-law of a family from Aligarh, SP worker misbehaved in the guest
पीड़िता के ससुर की बाइट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद को प्रशासनिक पंडा बताने वाले पुरोहित व सपा कार्यकर्ता राज मिश्रा उर्फ राज पंडा ने मंगलवार की शाम दर्शन के लिए आए अलीगढ़ के एक परिवार की महिला के साथ अपने गेस्ट हाउस के अंदर छेड़खानी की। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ghazipur: छत पर कपड़े डालने गई ग्राम प्रधान की छत से गिरकर मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

अलीगढ़ से एक परिवार सोमवार को वाराणसी घूमने आया। वहां से मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे विंध्याचल पहुंचा। परिवार के लोगों ने मां विंध्यवासिनी, मां अष्टभुजा और मां कालीखोह के दर्शन किए। परिवार के एक व्यक्ति ने बताया कि इसके बाद वे विंध्याचल पहुंचे तो परिचित राज पंडा मिल गया। उनसे उन्होंने कहा कि पत्नी के साथ पूजा करानी है। इस पर वह पंडा अपने गेस्ट हाउस पर ले गया। गेस्ट हाउस पर बाहर शोर हो रहा था। इस पर पंडा ने कहा कि कमरे में पूजा करा दें। उन्होंने सहमति जताई तो कमरे में ले गया। पत्नी से पूजा कराने के बाद कहा कि बहू से पूजा करा दें। इसके बाद बहू को कमरे में ले गया और दरवाजे में कुंडी लगा दी। आरोप लगाया कि राज मिश्रा ने कमरे में बहू के साथ छेड़खानी की। बहू रोने लगी। इस पर पंडा माफी मांगने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mirzapur Crime Flirting with the daughter-in-law of a family from Aligarh, SP worker misbehaved in the guest
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिर पुलिस जांच करने पहुंची। मौके पर एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति, सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा पहुंचे। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि अगीगढ़ से एक परिवार दर्शन करने आया था। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी बहू के साथ गेस्ट हाउस के मालिक राज मिश्रा उर्फ राज पंडा ने छेड़खानी की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Varanasi News: संस्कृत विवि में 16 जून से होगी परीक्षा, 12 से बंटेंगी कॉपियां, ये रहा शेड्यूल

छेड़खानी करने का आरोपी राज पंडा अधिकारियों का करीबी है। पंडा खुद को प्रशासनिक पंडा बताता है। जिले के अलावा अन्य स्थानों से आने वाले अधिकारियों को दर्शन-पूजन कराने का कार्य करता है। अधिकारी अथवा उनके परिजन उसके गेस्ट हाउस पर ही ठहरते हैं। दो वर्ष पहले ही राज पंडा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उधर, छेड़खानी की घटना के बाद आरोपी व कई अन्य लोग पीड़ित परिवार को मनाने में जुट गए। यह सिलसिला विंध्याचल कोतवाली तक चलता रहा। लेकिन पीड़ित परिवार मुकदमा दर्ज कराने के लिए अड़ा रहा। मौके पर सीओ और एएसपी सिटी पहुंचे। लेकिन परिवार केवल मुकदमा और न्याय की बात करता रहा। अंत में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed