फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur became the winner by defeating Bhadohi in junior category.

Mirzapur News: जूनियर वर्ग में भदोही को हराकर मिर्जापुर बना विजेता

Thu, 16 Nov 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur became the winner by defeating Bhadohi in junior category.
अदलहाट। किसान इंटर काॅलेज राजगढ़ में 25वीं मंडलीय अंडर-17 व 19 क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। इसमें जूनियर वर्ग में मिर्जापुर ने भदोही को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया।
विज्ञापन

अंडर-19 सीनियर वर्ग का फाइनल मैच भदोही और मिर्जापुर की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मिर्जापुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट खोकर अजय सिंह के 26 रनों की बदौलत 78 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी भदोही की टीम ने मात्र 6 ओवर में सत्यम सोनकर की शानदार पारी की मदद से 6 विकेट से मैच जीत लिया। सत्यम सोनकर को उनकी साहसिक पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला मिर्जापुर और भदोही के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मिर्जापुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट खोकर 74 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी भदोही की टीम चार विकेट खोकर मात्र 66 रन ही बना सकी। मिर्जापुर ने यह मैच छह विकेट से जीत लिया। विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को ट्राफी वितरित किया। निर्णायक मंडल में जनपदीय क्रीड़ा सचिव प्रवीण कुमार सिंह, राहुल सिंह, सतीश कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed