Mirzapur Accident: खंभे से टकराई कार, छात्र की मौत; महाकाल मंदिर के पुजारी के बेटे समेत चार घायल
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में सड़क हादसा हुआ। जिसमें हादसे में कार चला रहे एमबीबीएस के छात्र, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा बाईपास के पास हुई।
विस्तार
काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन कर सोमवार की सुबह इंदौर लौट रही कार अचानक मवेशी आने से अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे एमबीबीएस के छात्र वरद शर्मा की मौके पर मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा बाईपास के पास हुई। कटर से वाहन काटकर घायलों और मृतक को बाहर निकाला गया। घायलों को मंडलीय अस्पताल लाया गया। घायलों में उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारी के बेटे वेदांत जोशी को अधिक चोट आई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए।
ये हुए हादसे के शिकार
मध्य प्रदेश के इंदौर बिजली नगर निवासी सौरभ सचान (29) पुत्र संतोश सचान ने बताया कि अपने चार साथी वरद शर्मा (22) पुत्र भरत शर्मा , वेदांत जोशी (16) पुत्र दीपक जोशी निवासी उज्जैन मध्य प्रदेश, अभिषेक यादव (22) पुत्र पप्पू यादव निवासी छिलवई थाना सुहागरपुर जिला सहडोल मध्य प्रदेश और अमित यादव (21) पुत्र जय प्रकाश निवासी दुर्गा मंदिर गंजरोड सहडोल के साथ 27 दिसंबर को कार से अयोध्या दर्शन करने निकले थे। अयोध्या दर्शन करने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।
दर्शन-पूजन करने के बाद सभी वाराणसी घूमें। सोमवार की सुबह दोबारा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गए। वहां सुबह छह बजे दर्शन करने के बाद सभी कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा बाईपास के पास सुबह सात बजे अचानक कार के आगे मवेशी आ गया। मवेशी से बचने में कार अनियंत्रित होकर खंभे में टकरा गई।
हादसा होने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में कार के आगे की ओर परखच्चे उड़ गए थे। कटर से काटकर सभी को बाहर निकाला गया। हादसे में वरद शर्मा की मौके पर मौत हो गई थी। चार घायलों को मंडलीय अस्पताल लाया गया। उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारी दीपक जोश के पुत्र वेदांत जोशी को अधिक चोट लगी।
इसे भी पढ़ें; UP: मैं रिहंद हूं... जहां डूबा सिंगरौली स्टेट, वहीं से रोशन हो रहा देश; 63 साल पहले हुआ था लोकार्पण
उपचार के बाद उसे वाराणसी के अस्पताल ले जाया गया। मृतक वरद शर्मा दो भाईयों में बड़ा था। वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि घायल अभिषेक यादव ने तहरीर देकर बताया कि काशी विश्वनाथ का दर्शन कर इंदौर वापस जा रहे थे। पशु आने से कार खंभे से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।