फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur accident Many leaders including CM Yogi MP Anupriya expressed condolences

मिर्जापुर हादसा: पीएम मोदी, सीएम योगी और सांसद अनुप्रिया ने व्यक्त किया शोक, पीड़ित परिवारों को मिलेगी सहायता

Fri, 04 Oct 2024 09:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 09:53 AM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत के बाद हर कोई स्तब्ध है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी, सूबे के सीएम, मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल सहित तमाम नेताओं ने मृतकों के परिवार के प्रति शोक व्यक्त किया है। साथ ही अधिकारियों को हर संभव मदद का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Mirzapur accident Many leaders including CM Yogi MP Anupriya expressed condolences
घटना के बाद हंगामा कर रहे लोगों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के सड़क हादसे में सेवापुरी (वाराणसी) के बीरबलपुर, रामसिंहपुर गांव के लोग भी शामिल हैं। वहीं, वाराणसी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मृतक के परिवारों में प्रत्येक को दो लाख रुपये के मदद की घोषणा की है। घायलों का इलाज बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। प्रधानमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीरजापुर में हुई सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन


मिर्जापुर की सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सड़क हादसे 10 लोगों के मौत को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की है। कहा हैं कि ज़िले के कछवा थाना क्षेत्र में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों के दुःखद निधन से मन व्यथित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP Road Accident : मजदूरों को लेकर जा रहे ट्रैक्टर को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 10 की मौत, तीन रेफर

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने भी मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों के मौत को लेकर दुःख जाहिर किया है। उन्होंने अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि दुःखद, हादसे से मन व्यथित है। ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed