फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur Accident: Fortuner overturned after hitting the divider, one dead, four injured

Mirzapur Accident: टायर फटने से असंतुलित हुई फॉर्च्यूनर कार, एक की मौत, चार घायल, सभी बलिया निवासी

Sat, 06 May 2023 12:49 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर। बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर। बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 06 May 2023 12:49 PM IST
सार

बलिया के रहने वाले लोग मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम गए थे। वहां से सभी फार्च्यूनर से अपने घर बलिया लौट रहे थे। फॉर्च्यूनर पड़री थाना क्षेत्र के भरपूरा हाईवे पर राजपूत ढाबा के ठीक सामने पहुंची तो असंतुलित होकर पलट गई।

विज्ञापन
Mirzapur Accident: Fortuner overturned after hitting the divider, one dead, four injured
टायर फटने से असंतुलित हुई फॉर्च्यूनर कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में पड़री थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरपुरा गांव के पास राजपूत ढाबा के सामने शनिवार की सुबह टायर फटने से असंतुलित होकर फॉर्च्यूनर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत  हो गई, चार  लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mirzapur: दक्षिणी परिसर के पशु चिकित्सा विज्ञान के छात्रों ने फहराया परचम, जीती राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता
विज्ञापन

बलिया के रहने वाले लोग मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम गए थे। वहां से सभी फार्च्यूनर से अपने घर बलिया लौट रहे थे। फॉर्च्यूनर पड़री थाना क्षेत्र के भरपूरा हाईवे पर राजपूत ढाबा के ठीक सामने पहुंची तो असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री ले गई। जहां डाक्टर ने रमेश कुमार (31) निवासी जलालपुर थाना कोतवाली जिला बलिया को मृत घोषित कर दिया। वही मृतक के बड़े भाई चालक विनोद कुमार (38), रवि कुमार गुप्ता (30)  निवासी देवरिया, आशुतोष सिंह निवासी रीवा, अमित गर्ग निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश को हल्की चोटे आई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बड़े भाई की लिखित सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि फार्च्यूनर पलटने से एक की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed