फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: A sudden fierce fire broke out in the shanty, a two-year-old child sleeping inside was burnt to deat

Mirzapur: मड़ई में अचानक लगी भीषण आग, अंदर सो रहे दो साल के बच्चे की जलकर मौत, चीखती रही मां लेकिन...

Sun, 07 May 2023 04:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 07 May 2023 04:52 PM IST
सार

मनिगढ़ा गांव के बैगा बस्ती निवासी पिंटू बैगा की पत्नी अनीता ने अपने दो वर्षीय पुत्र छोटकू को मड़हे में सुलाकर चार वर्षीय पुत्र को देखने के लिए छोड़कर घर से करीब 800 मीटर दूर हैंडपंप पर पानी लेने के लिए गयी थी। इसी बीच मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने के कारण मड़हे में सो रहे दो वर्षीय अबोध बालक छोटकू आग की चपेट में आ गया।  

विज्ञापन
Mirzapur: A sudden fierce fire broke out in the shanty, a two-year-old child sleeping inside was burnt to deat
मड़ई में अचानक लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव के बैगा बस्ती में रविवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मड़ई में आग लग गई। आग लगने से मड़ई में सो रहा दो वर्षीय मासूम की आग की चपेट में आकर जलकर मौत हो गई। मड़ई से आग की लपटें उठता देखकर बालक की मां ने शोर मचाना शुरु किया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक मड़ई में सो रहा बालक,  गृहस्थी का सामान व  खाद्यान्न  जल गया था। घटना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: घूस लेते पकड़ा गया बरेका का सिविल इंजीनियर कंपलसरी रिटायर, जल्द की जाएगी ये बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

मनिगढ़ा गांव के बैगा बस्ती निवासी पिंटू बैगा की पत्नी अनीता ने अपने दो वर्षीय पुत्र छोटकू को मड़ई में सुलाकर चार वर्षीय पुत्र को देखने के लिए छोड़कर घर से करीब 800 मीटर दूर हैंडपंप पर पानी लेने के लिए गयी थी। इसी बीच मड़ई में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने के कारण मड़ई में सो रहे दो वर्षीय अबोध बालक छोटकू आग की चपेट में आ गया।  चार वर्षीय पुत्र आग लगने पर मड़ई से बाहर निकल आया। पानी लेकर लौटने पर मां अनीता ने देखा कि मड़ई से आग की लपेट उठ रही है। जिस पर उसने शोर मचाया। जब तक लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक मड़ई पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अबोध बालक भी आग की चपेट में आकर जल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मड़हे में रखा करीब पांच क्विटल खाद्यान्न सहित गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया।घटना की सूचना पर एसआई हरिकेश राम आजाद मौके पर पंहुचकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गए।  बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिंटू बैगा कार्य करने के लिए मध्यप्रदेश के सतना जिले में गया  है। घटना के बाद माता अनीता का रो-रोकर  हाल बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed