{"_id":"5f3c34e54dee344a2c287b58","slug":"mirzapur-3-sisters-immersed-in-a-well-to-save-each-other-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: एक-दूसरे को बचाने में कुएं में डूबीं 3 बहनें, मौत, कपड़ा धोते समय पैर फिसलने से हुई घटना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: एक-दूसरे को बचाने में कुएं में डूबीं 3 बहनें, मौत, कपड़ा धोते समय पैर फिसलने से हुई घटना
Wed, 19 Aug 2020 01:37 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मिर्जापुर जिले के हर्रा गांव में मंगलवार दोपहर कपड़े साफ करने गई तीन बहनों की कुएं में डूब कर मौत हो गई। एक बहन किसी तरह बाहर आ गई। एक को बचाने के चक्कर में तीन अन्य भी कुएं में कूद गई थीं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
हर्रा गांव के महेंद्र यादव की तीन पुत्रियां जड़ावती (14), पूनम (12), कंचना (8) और महेंद्र के चचेरे भाई की पुत्री पिंकी (7) मंगलवार की दोपहर बाद तीन बजे घर से कुछ दूर कुएं पर कपड़ा साफ करने गई थीं। कुएं में काफी ऊपर पानी है। कपड़ा साफ करते समय कंचना पैर फिसलने से कुएं में गिर गई और डूबने लगी। यह देख उसे बचाने के लिए पिंकी कुएं में कूदी, लेकिन वह भी डूबने लगी।
विज्ञापन
उन दोनों को बचाने के लिए जड़ावती कूदी, तो वह भी डूबने लगी। तब पूनम तीनों को बचाने के लिए कुएं में कूद गई। पूनम तैरना जानती थी। जब वह तीनों को बचाने में असफल रही तो किसी तरह कुएं से बाहर आई और शोर मचाते हुए घर पहुंची।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर परिजन ग्रामीणों के साथ पहुंचे और तीनों को कुएं से बाहर निकाला। उस दौरान पिंकी की सांस चल रही थी। परिजन उसे लेकर हलिया के एक निजी अस्पताल पहुंचे। लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि पुलिस को इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।