{"_id":"6a12029199b89aef7107c77c","slug":"mirzamurad-truck-collides-with-biker-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-154062-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जामुराद : बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर गिरने पर पीछे से दूसरे मालवाहक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जामुराद : बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर गिरने पर पीछे से दूसरे मालवाहक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
मयंक शेखर सिंह, मिर्जामुराद में गई जान। स्रोत- परिवार
कछवां। बैस का पूरा बरैनी गांव निवासी मयंक शेखर सिंह (38) को मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर चट्टी पर शनिवार की सुबह ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मौत हो गई।
क्षेत्र के बैस का पूरा बरैनी गांव निवासी मयंक वाराणसी के सिगरा स्थित निजी कंपनी में काम करता था। प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह मयंक ड्यूटी के लिए बाइक से वाराणसी जा रहा था। प्रयागराज वाया वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के लालपुर चट्टी के सामने पहुंचा ही था कि एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। मयंक हाईवे पर गिर गये। पीछे से आ रही दूसरी ट्रक रौंदते हुए निकल गई। मयंक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। दोनों ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गये। मयंक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। काफी संख्या में लोग मिर्जामुराद थाना पहुंच गये। मयंक की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। हादसे की खबर सुनने के बाद से ही पत्नी बेसुध हो गई। संवाद