फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Minister of State laid the foundation stone of village group drinking water scheme

राज्य मंत्री ने किया ग्राम समूह पेय जल योजना का किया शिलान्यास

Sat, 17 Oct 2020 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Minister of State laid the foundation stone of village group drinking water scheme
अदलहाट। विकास खंड जमालपुर के 138 गांवों में पेयजल पानी की किल्लत दूर करने के लिए कुकुहीपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से जल शोधन संयंत्र बन रहा। नमामि गंगा ग्रामीण जलपूर्ति विभाग की ओर से बनवाए जा रहे ग्राम समूह पेयजल योजना का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक तथा ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने किया।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि विंध्य क्षेत्र में पानी की किल्लत इस पेय जल योजना से दूर हो जाएगी। कहा कि गरीबों की मूल भूत योजनाएं आवास, शौचालय, पेंशन, हर घर को 18 घंटा बिजली, टोंटी से जल 2022 तक प्रत्येक घर को उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियाें को गिनाया।
विज्ञापन

बता दें कि विकास खंड जमालपुर अंतर्गत ग्राम सभा गोढ़ौरा में बनने वाले इस जल शोधन संयंत्र से कुकुहीपुर में 16000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने प्लांट से ग्राम भुईली खास, भभौरा,गोरखपुर माफी, बहुआर, हसौली व धारा सहित सात ग्रामों में क्लियर वाटर रिजर्व की टंकियां बनाई जाएंगी। जिसके माध्यम से क्षेत्र के 12 ग्रामों में ओवर टैंक बना कर 138 गांवों में पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। पानी की उपलब्धता जरगो जलाशय से पाइप लाइन द्वारा पूरी की जाएगी। जून 2022 तक परियोजना को पूर्ण कराया जाएगा। इस अवसर पर सेवालाल नोडल अधिकारी स्वच्छता मिशन, मारकंडेय कुमार सिंह तकनीकी सलाहकार, अबू फैसल, एजीएम आलोक चतुर्वेदी, दिनेश शर्मा, ललित करन, उप जिलाधिकारी चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह, अमित कुमार पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, बैजनाथ प्रजापति मंडल अध्यक्ष, संजय श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, महेंद्र प्रसाद यादव, हरिहरन सिंह, राजेश यादव, लक्ष्मण सिंह, अनूप जायसवाल, आलोक श्रीवास्तव, मुराहु बिंद, प्रह्लाद सिंह, अनिल जायसवाल सहित सैकड़ो की संख्या लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed