{"_id":"691e16dca474fbd68008de6a","slug":"minimum-temperature-rises-by-2-degrees-in-24-hours-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-143765-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: साइबर ठगों ने खाते से निकाले पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: साइबर ठगों ने खाते से निकाले पांच लाख रुपये
विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के टेड़ुआ निवासी रीता देवी के खाते से साइबर ठगों ने पांच लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है।
अदलहाट के टेड़ुआ निवासी रीता देवी ने बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक के नरायनपुर शाखा में है। बुधवार को जब पैसा निकालने गई तो मालूम हुआ कि खाते में मात्र 1200 रुपये हैं।
जबकि खाते में पांच लाख से अधिक रुपये थे। खाते से 25 सितंबर से दो अक्तूबर के बीच में पांच बार में एक-एक लाख रुपये करके निकाल लिए गए हैं।
थाना अदलहाट में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अदलहाट अजय सेठ ने बताया कि तहरीर मिली है। आशंका है कि साइबर ठगों द्वारा भेजे गए लिंक को क्लिक किया गया है। इसके बाद ही पैसा निकला है। जांच हो रही है।