{"_id":"61a90a5a7057cc4a71057754","slug":"milky-dies-after-being-crushed-by-a-truck-jammed-mirzapur-news-vns6257444155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर दूधिया की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर दूधिया की मौत, लगाया जाम
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लहुरियादह गांव के समीप बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े छह बजे ट्रक से कुचलकर दूधिया की मौत हो गई। ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। कार्रवाई और मुआवजे के आश्वासन के बाद तीन घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ।
दीनदयाल यादव प्रतिदिन की भांति बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े छह बजे अपने घर से दूध लेकर ड्रमंडगंज बाजार जाने के लिए सड़क पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश की ओर से आ रही एक सवारी बस को रुकने का इशारा किया, लेकिन बस रूकने के बाद परिचालक ने उन्हें बैठाने से इंकार कर दिया। उसी दौरान जैसे ही बस आगे बढ़ी कि दीनदयाल यादव को पीछे से तीव्र गति में आ रही एक बालू लदी ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। सुबह दूध बेचने जा रहे दीनदयाल यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ट्रक चालक दुर्घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर ट्रक को सड़क पर खड़ा कर भाग गया। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर मृतक का शव रखकर डीएम-एसपी को बुलाने की मांग करते हुए फोर लेन सड़क जाम कर वाहनों का आवागमन अवरुद्ध कर दिया। दुर्घटना और सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज, प्रभारी निरीक्षक हलिया व प्रभारी निरीक्षक लालगंज ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाकर सड़क जाम खोलवाने की कोशिश करने लगे। सूचना पाकर सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह व एसडीएम विजय नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम, सीओ व ग्राम प्रधान ने मृतक की आश्रित पत्नी को मुख्यमंत्री कल्याण योजना से पांच लाख रुपये सहित अन्य सरकारी योजनाओं से आर्थिक सहायता दिलाने व सम्बंधित ट्रक चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का परिजनों को आश्वासन देकर करीब तीन घंटे बाद सड़क जाम समाप्त कराया।