{"_id":"70879d22c92e597c3bbe424c56b824d8","slug":"mili-nijat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर बाद हुई बारिश उमस से मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर बाद हुई बारिश उमस से मिली निजात
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
झमाझम हुई बारिश के बाद नगर की प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह पानी एवं कीचड़ लगने से लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा।
सावन माह के अंतिम दौर में भगवान इंद्रदेव के मेहरबान से चिलचिलाती धूप व उसम भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। बारिश के बाद जहां एक ओर तापमान लुढ़ककर नीचे चला गया, वहीं मौसम में नमी के कारण बाजारों की रौनक बनी रही। बारिश होने के बाद नगर की कई क्षतिग्रस्त सड़कों पर जलभराव व कीचड़ लगने के कारण राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसानों का मानना है कि गुरुवार को जनपद के अधिकांश इलाकों में गुरुवार को हुई बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। बारिश होने से जहां उमस भरी गर्मी समाप्त हो गई, वहीं पशु-पक्षियों को भी काफी राहत मिली। करीब तीन घंटे तक हुई बूंदाबांदी के दौरान सड़कों पर आवागमन अनवरत चलता रहा। चाय-पान की दुकानों सहित फास्ट फूड और अन्य खान-पान की दुकानों पर ग्राहक डटे रहे, जिससे दुकानदार गदगद दिखाई दिए। बारिश के बाद नगर के पेहटी के चौराहे से तेलियागंज, आवास विकास कालोनी, पांडेयपुर, घुरहूपट्टी, भटवा की पोखरी से महुवरिया, सद्भावना नगर सहित कई अन्य क्षतिग्रस्त मार्गों पर कीचड़ व पानी एकत्रित होने से लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद जनपद के पर्यटन स्थलों पर भी कुछ लोग पिकनिक मानाने के लिए पहुंच गए। विंढम फाल, लखनिया दरी, खरंजा आदि लोगों की मौजूदगी से गुलजार रहे।