फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Middle-aged man dies due to wild boar attack

Mirzapur News: जंगली सुअर के हमले से अधेड़ की मौत

Sat, 18 May 2024 03:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies due to wild boar attack
जमालपुर। थाना क्षेत्र के ओड़ी चट्टी गांव और जमालपुर के सिवान में शुक्रवार की सुबह टहल रहे दो ग्रामीणों पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। सुअर के हमले एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जायजा लिया।ग्राम प्रधान सुशील सिंह ने बताया कि
विज्ञापन

ओड़ी चट्टी गांव निवासी श्रवण केशरी सुबह घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान जंगली सुअर ने हमला कर श्रवण को घायल कर दिया। श्रवण के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सुअर को दौड़ाया तो वह जमालपुर की तरफ भाग गया। जमालपुर के सिवान में जंगली सुअर को देखकर कुत्तो ने भौंकना शुरु कर दिया। घबराए जंगली सुअर ने सिवान में टहल रहे जमालपुर निवासी 52 वर्षीय रामविलास बियार पर हमला कर दिया। सुअर के हमले से गंभीर रुप से घायल रामविलास को लोग स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर वन विभाग के उप क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रभारी निरीक्षक विनीत तिवारी और वन दरोगा सीताराम ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया। घायल से जानकारी ली। जंगली सुअर को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम देर शाम तक लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed