फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Middle-aged dies abroad under suspicious circumstances

अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में विदेश में हुई मौत

Sun, 20 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged dies abroad under suspicious circumstances
धर्मदेवा गांव निवासी अधेड़ की कतर के दोहा में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को परिजनों को मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। अधेड़ के मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। परिजनों को आत्महत्या की सूचना मिली है, पर परिजनों ने मौत को लेकर आशंका जताई है। शव के इंतजार में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पड़री थानाक्षेत्र के धर्मदेवा गांव निवासी 45 वर्षीय मोहन माझी पुत्र खोभारी माझी कतर दोहा में एक कंपनी में काम करता था। वह अगस्त 2019 में कमाने के लिए कतर दोहा गया था। शुक्रवार को काम खत्म करने के बाद कमरे पर जाते समय किसी साथी कर्मचारी के बुलाने पर वह अन्य साथियों को छोड़कर उस कर्मचारी के पास चला गया। शनिवार को बीडीओ पहाड़ी उषा पाल ने ग्राम प्रधान विजय कुमार विश्वकर्मा को जानकारी दी। प्रधान ने शनिवार की दोपहर परिजनों को बताया कि दोहा की कंपनी से बीडीओ के पास मौत की सूचना आई है। बताया कि दोहा कतर में आत्म हत्या करने की सूचना मिली है। मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। आत्महत्या की बात पर परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। दोहा से शव आने में समय लगेगा। मृतक को तीन पुत्र सूरज साहनी, नीरज साहनी, धीरज साहनी और एक पुत्री निशा साहनी है। थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी ने बताया कि लोगों से धर्मदेवा गांव निवासी व्यक्ति की दोहा में मौत की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed