फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Messing up with health

स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़

Thu, 30 Jul 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Thu, 30 Jul 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Messing up with health
सीएचसी अहरौरा पर गरीब मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। तैनाती के बाद भी चिकित्सक अपनी ड्यूटी से गायब रहते हैं। दुुर्घटना में घायल मरीजों की हालत बद से बदतर हो जाती है। मानसून सत्र में सरकार को बताना होगा कि गरीबों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है। विधानसभा में सीएचसी की दुर्दशा पर सवाल उठाए जाएंगे। यह बातें बुधवार की दोपहर सीएचसी अहरौरा पहुंचे मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने निरीक्षण के दौरान कही।
विज्ञापन


बता दें कि विगत 25 जुलाई को विद्युत उपकेंद्र पर धरने के दौरान महिलाओं ने सीएचसी अहरौरा की बदहाली पर मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी से शिकायत की थी, जिसके बाबत बुधवार की दोपहर में विधायक सीएचसी अहरौरा का औचक निरीक्षण करने पहुुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्हें चारों तरह दुर्व्यवस्था ही नजर आई। मौके पर मौजूद प्रभारी डा. हरिश्चंद्र ने बताया कि तीन और चिकित्सक की नियुक्ति होने पर ही 24 घंटे चिकित्सीय सुविधा मिल पाना संभव है।
विज्ञापन


जिस पर विधायक ने कहा कि यह गंभीर मसला है, गरीब मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विधानसभा में सत्र के दौरान सरकार को इसका जवाब देना होगा। विधायक ने कहा कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से वार्ता करके सीएचसी अहरौरा में एक्सरे मशीन, अल्ट्रासाउंड की सुविधा तथा 24 घंटे चिकित्सीय सेवा बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आनंद जायसवाल, डा. सुनील सिंह, कुशल जायसवाल, डा. हरिश्चंद्रा, रानू अग्रहरि, विक्की सिंह सहित डाक्टर आैर स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed