{"_id":"5744b0d64f1c1bb51569248e","slug":"message-of-goodwill-for-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के प्रति सद्भावना का संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के प्रति सद्भावना का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Wed, 25 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
नगर के शुक्लहा रोड स्थित प्रभु उपहार भवन से निकाली गई बेटी बचाओ सशक्त बनाओ शोभायात्रा में शामिल बहनें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को नगर में बेटी बचाओ सशक्त बनाओ अभियान के तहत शोभायात्रा निकाली गई। इसके माध्यम से कन्या सशक्तीकरण तथा कन्याआें के प्रति सद्भावना का संदेश दिया गया। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा को शुक्लहा स्थित सेवा केंद्र, प्रभु उपहार भवन से मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। संस्था की मुख्य प्रशासिका जानकी दादी के जन्म शताब्दी पर अखिल भारतीय अभियान के तहत शोभायात्रा प्रभु उपहार भवन से निकल कर तहसील चौराहा, गिरधर का चौराहा, वासलीगंज, घंटाघर, रतनगंज, संगमोहाल, स्टेशन रोड होते हुए पुन: सेवा केंद्र पहुंच कर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में भारत माता की नयनाभिराम झांकी, जिसमें मदर टेरेसा, दादी जानकी जी, कल्पना चावला तथा रानी लक्ष्मीबाई को जीवंत रूप में दर्शाया गया था। शोभायात्रा में हमारा प्रयास, आपका प्रयास बेटी के भविष्य को दे नई उड़ान आदि नोर लगाए जा रहे थे। शोभायात्रा के दौरान सेवा केंद्र की प्रभारी ब्रम्हाकुमारी बिंदू दीदी सहित मालवर, प्रदीप, रामजी, शत्रुघ्न, शिव प्रताप सहित बड़ी संख्या में भाई-बहन साथ साथ चल रहे थे।