फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Meritorious students have been awarded

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Mon, 29 Jun 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Mon, 29 Jun 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students have been awarded
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई की ओर से रविवार को जिला पंचायत सभागार में सम्मान समारोह और वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र शील्ड एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं युवक-युवतियों की सूची मिलान के बाद अभिभावकों द्वारा एक दूसरे का परिचय कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान शीघ्र ही सामूहिक विवाह कराने की भी घोषणा की गई।

अध्यक्षता करते हुुए जिलाध्यक्ष रत्नेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से संगठन को एक नई दिशा मिलती है तथा समाज के लोगों में जागरूकता पैदा होती है।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन जिला महामंत्री सुजीत श्रीवास्तव ने किया।

जिला उपाध्यक्ष डा. राजेश  ने युवक-युवतियों के सुखमय जीवन के लिए मंगलकामना किया। महिला जिलाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपने हक की लड़ाई लड़ रही है, वह दिन दूर नहीं जब महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण के साथ बराबरी की भागीदारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला उपाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने समाज के लोगों को विशेष रूप से राजनैतिक भागीदारी पर बल दिया। इस दौरान डा. माया सहाय, डा. डीएल, संजय , यूसी , नीरू श्रीवास्तव, दीपक, एसएस, वीरेंद्र, दुर्गेश, डा. सत्यवान  सुरेश, राज नारायण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed